Connect with us

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, 5 विकेट से हराकर दूसरी बार जीती ट्रॉफी

Published

on

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से करारी का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वह उसका बचाव नहीं कर सकी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने एक ओवर रहते हुए ही इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने 12 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उसने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

https://twitter.com/ICC/status/1591757458145304576?s=20&t=2Xzx9DBjc2tkjg7ph3SRxw

मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे। टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इंग्लैंड गेंदबाज पारी में पूरी तरह से हावी रहे और पाकिस्तान को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। फाइनल मुकाबले में सैम करन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

करोड़ों की प्राइज मनी बांटी गई 

टूर्नामेंट जीतने के साथ इंग्लैंड की टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 13 करोड़ 4 लाख भारतीय रुपए का प्राइज मनी दिया गया। यह प्राइज मनी विजेता टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दिया गया। रनर अप टीम यानी पाकिस्तान को विजेता की आधी राशी यानी 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए गए। साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों यानी भारत और न्यूजीलैंड को 4-4 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए गए। साथ ही सुपर-12 में हर मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार अमेरिकी डॉलर मिले। वहीं सुपर 12 से बाहर होने वाली टीमों को 70-70 हजार अमेरिकी डॉलर दिए गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Published

on

team india t20 world cup 2026, bcci reward 131 crore, india vs new zealand final 2026, t20 world cup champion india, icc t20 world cup prize money

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।

तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश

भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन बने हीरो

Published

on

T20 World Cup 2026 Final, India T20 World Cup win,India vs New Zealand Final,Sanju Samson 89 runs

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गया है। खास बात यह रही कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर

फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 3 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी हार भी मानी जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा; फिन एलन का सबसे तेज शतक

Published

on

New Zealand T20 Final, Finn Allen 100 off 33 Balls, Fastest Century T20 World Cup, NZ vs SA Semi Final, Tim Seifert Fifty, Eden Gardens Match News

Kolkata: न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम ने South Africa को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला गया, जहां कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे Finn Allen, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों पर शतक जमाया था।

साइफर्ट की तीसरी फिफ्टी, ओपनिंग में शतकीय साझेदारी

ओपनर Tim Seifert ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया। इस साझेदारी को Kagiso Rabada ने 10वें ओवर में तोड़ा।

भारत से संभावित मुकाबला?

Advertisement

न्यूजीलैंड इससे पहले 2021 में भी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था। कीवी टीम भारत को दो आईसीसी फाइनल में हरा चुकी है- 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी)। अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा या नहीं, यह दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। कीवी टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी और आक्रामक रणनीति ने उसे खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया है। फाइनल में टीम का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Published

on

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए नॉकआउट में एंट्री की। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच खत्म किया।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लेकर अहम झटके दिए, लेकिन आखिरी पांच ओवर में कैरेबियाई टीम ने तेजी दिखाते हुए 70 रन जोड़ दिए और स्कोर 195 तक पहुंचा दिया। शाई होप और रोस्टन चेज ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े, वहीं रोवमन पॉवेल और होल्डर ने 35 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत फिनिश दिया।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर रनरेट बनाए रखा, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 18 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिर किया।

इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, Hardik Pandya के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीत का चौका सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया। उनकी 97 रन की नाबाद पारी ने भारत को दबाव से निकालकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

इस जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब निगाहें मुंबई में होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताबी मुकाबले की दहलीज पार करने उतरेगी।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: भारत की सुपर-8 में पहली जीत, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। पंड्या की फिफ्टी और अर्शदीप के 3 विकेट से शानदार जीत।

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप tILAK के सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से South Africa national cricket team सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक का अहम योगदान

भारत की ओर से Abhishek Sharma ने 55 रन बनाए, जबकि Hardik Pandya ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। Tilak Varma ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।

धीमी रही जिम्बाब्वे की शुरुआत 

257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। हालांकि ओपनर Brian Bennett ने एक छोर संभाले रखा और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

भारत की ओर से Arshdeep Singh ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा Varun Chakravarthy, Axar Patel और Shivam Dube को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

Sanju Samson, अभिषेक शर्मा, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Suryakumar Yadav (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जशप्रीत बुमराह

Advertisement

जिम्बाब्वे

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending