Connect with us

ख़बर देश

देश में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, पिछले सात दिनों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मामलों में दिखी तेजी

Published

on

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले में अब फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र और केरल के बाद पंजाब और मध्यप्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13, 993 मामले सामने आए हैं और यह 29 जनवरी के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है। वहीं भारत में वर्तमान में 1,43,127 सक्रिय मामले हैं जो कि कुल संक्रमितों की संख्या के 1.30 फीसदी हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1363017632945901569?s=20

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में 13 फरवरी के बाद अचानक वृद्धि देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 297 नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में बीते सात दिनों में यहां भी अचानक मामले में वृद्धि देखने को मिली है। ताजा आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में यहां 259 नए मामले सामने आए हैं। बात महाराष्ट्र की करें, तो यहां बीते 24 घंटे में 6,112 मामले सामने आए हैं। वहीं बीएमसी ने कोरोना पर काबू पाने के लिए एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में आज 1300 से अधिक बिल्डिंग को सील की गई हैं। महाराष्ट्र सरकार ने तो गुरुवार को अमरावती में लॉकडाउन भी लगा दिया था, साथ ही यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1363034418827255809?s=20

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोरोना के हर प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। मंत्रालय ने मास्क पहनने से लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखने को कहा है। वहीं अब ब्राजील से लौटने वाले लोगों को भी अनिवार्य संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा। उन क्षेत्रों में टेस्ट बढ़ाए जाएंगे जहां अधिक मरीज पाए जा रहे हैं।

ख़बर देश

West Bengal-Tamil Nadu Election: बंगाल में पहले फेज में 91% पार मतदान, तमिलनाडू में 84.41% मतदान

Published

on

West Bengal election voting percentage, Tamil Nadu election turnout 2026, India election record voting, Bengal election violence news, Mamata Banerjee statement, Amit Shah reaction, election news India

West Bengal-Tamil Nadu Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर 91.46% वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान दर्ज किया गया। यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। दोनों राज्यों के चुनावी इतिहास में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान बताया जा रहा है।

नेताओं के बयान: सियासी वार तेज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया- “TMC का सूरज अब ढल चुका है।”

बंगाल में हिंसा की 5 बड़ी घटनाएं

  • दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
  • पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, शीशा टूटा।
  • बीरभूम में EVM खराब होने पर लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया।
  • मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम से हमला, कई लोग घायल; बाद में समर्थकों के बीच झड़प।
  • सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बूथ के बाहर विवाद और झड़प।

असम, केरल और पुडुचेरी में भी हुआ था रिकॉर्ड मतदान

इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान में भी रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए थे। इसमें असम में 85.91%, केरल में  78.27% (1987 के बाद सबसे ज्यादा), पुडुचेरी में करीब 90% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Published

on

केदारनाथ कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026, Kedarnath opening, Uttarakhand pilgrimage, Pushkar Singh Dhami, Narendra Modi Kedarnath, Kedarnath rules, temple mobile ban

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

सीएम धामी ने कराई पहली पूजा

पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।

मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।

Advertisement

PM मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।

धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी

PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Kerala Blast: केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 13 की मौत, कई झुलसे; लगातार विस्फोट से रेस्क्यू में मुश्किल

Published

on

Kerala Blast News, Thrissur Factory Explosion, Firecracker Factory Accident, India Blast News, Kerala Accident Today, Explosion News India, Disaster Rescue Operation, PM Modi Compensation, Firecracker Factory Safety

Kerala Factory Explosion: त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा खेतों के बीच बने एक शेड में हुआ, जहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव बरामद किए गए, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं। हादसे के समय वहां करीब 40 मजदूर मौजूद थे।

घायलों की स्थिति

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत टीमें मौके पर डटी रहीं।

मेडिकल इमरजेंसी लागू

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट्स तैयार रखी गईं हैं और चार जिलों से डॉक्टरों की टीमें बुलाई गईं हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। वहीं, राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए ₹50 लाख जारी किए हैं।

Continue Reading

ख़बर देश

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 18 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे; CM स्टालिन ने जताया दुख

Published

on

tamil nadu factory blast, virudhunagar blast news, firecracker factory accident, india blast news, mk stalin news, factory explosion india, tamil nadu news today, breaking news india

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं करीब 60% तक झुलस गई हैं। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू में दिक्कत, धमाके के बाद भी फूटते रहे पटाखे

दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी लगातार पटाखे फूटते रहे, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

कच्चे माल वाले हिस्से में हुआ विस्फोट

शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट फैक्ट्री के उस हिस्से में हुआ, जहां मजदूर कच्चे पटाखा सामग्री के साथ काम कर रहे थे। इससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया।

Advertisement

CM स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा कि मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है और मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने को कहा गया है।

Continue Reading

ख़बर देश

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, अब 60% हुआ महंगाई भत्ता

Published

on

DA hike 2026 India, DR increase central government, salary hike govt employees, pensioners benefit India, Narendra Modi cabinet decision

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA-DR 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बढ़ोतरी से करीब 50.5 लाख कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से सालाना करीब 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी था।

साल में दो बार होता है रिविजन

केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की समीक्षा करती है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होगा।

क्या होता है DA?

Advertisement

महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट है। यह बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में तय होता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की वास्तविक आय पर असर कम पड़े।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending