ख़बर दुनिया
China: जीरो कोविड पॉलिसी ने बढ़ाई जिनपिंग सरकार की टेंशन, सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए तेज

China News:चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कड़े लॉकडाउन के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। रविवार को भी चीन की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए और जीरो कोविड पॉलिसी की वापसी की मांग की। जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन चीन के प्रमुख शहरों बीजिंग व शंघाई के बाद अब वुहान पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। बता दें, चीन में सरकार विरोध प्रदर्शन अब तक पांच बड़े शहरों- चेंगदू, शियान, वुहान, बीजिंग, शंघाई पहुंच चुका है। नागरिकों ने “कम्युनिस्ट पार्टी को हटाओ”, “कम्युनिस्ट पार्टी पद छोड़ो” और “शी जिनपिंग पद छोड़ो” जैसे नारे लगाए।
Things are getting wild in China.
— ALX 🇺🇸 (@alx) November 27, 2022
R.O. No. 12276/ 129



ख़बर दुनिया
Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से 4000 की मौत, 20 हजार हो सकता है मृतकों का आंकड़ा- WHO

Turkey Earthquake New: तुर्की और सीरिया में सोमवार आए एक के बाद एक तीन भूकंप से मौतों की संख्या अब तक 4000 से ऊपर पहुंच चुकी है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भूकंप की वजह से दोनों देशों में मृतकों का आंकड़ा 20,000 तक पहुंच सकता है। बता दें कि सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का पहला भूकंप तुर्की के गजियानटेप प्रांत के करीब नूरदागी में आया जो सीरिया के बॉर्डर पर है। इसके बाद दोपहर में 7.6 तीव्रता का दूसरा भूकंप एकिनोझाहू में आया, जो कहारनमारस के पास है। रिक्टर स्केल पर 6 तीव्रता का तीसरा भूकंप गोकसन में आया जो इसी प्रांत में पड़ता है।
न्यूज एजेंसी एपी की तरफ से बताया गया है कि हजारों लोग घायल हैं और इमारतों के मलबे में अपनों को तलाश कर रहे हैं। डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) तुर्की में भूकंप से 2921 और सीरिया में 1444 लोगों की जान गई है। तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मंगलवार को भी झटकों के आने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में यहां पर कई झटके आ चुके हैं जिनके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से कहा गया है कि भूकंप से तबाही की अभी पूरी तस्वीर सामने नहीं आई है। संगठन का कहना है कि भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या शुरूआती आंकड़ों से आठ गुना ज्यादा हो सकती है। यानी तुर्की और सीरिया में भूकंप से 30-35 हजार लोगों की जान जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक तीन बड़े झटकों के अलावा अब तक 100 से ज्यादा झटके आ चुके हैं। पूरी दुनिया ने तुर्की और सीरिया के लिए राहत सामग्री भेजनी शुरू कर दी है।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर दुनिया
Earthquake: तुर्की में एक बार फिर भूकंप से हिली धरती, अब तक 1300 से ज्यादा की मौत

Earthquake in Turkey: तुर्की और सीरिया में सोमवार तड़के आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद दोपहर 1:24 बजे फिर 7.5 तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। इस बार भूकंप का केंद्र एल्बिस्तान रहा। अब तक भूकंप से तुर्की और सीरिया में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और 5000 से अधिक लोग घायल हैं। तुर्की में भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे एकिनोजू शहर से चार किमी दूर दक्षिण पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने बयान दिया है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 912 हो गई है। इस बीच, सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि अलेप्पो, हमा, टार्टस और लताकिया के इलाकों से अब तक 467 लोगों के मारे जाने की सूचना है। तुर्की में दोपहर में दोबारा आए भूकंप के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखते देखते एक इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
In #Sanliurfa the moment a building collapsed recorded by mobile phone hours after 7.8 #earthquake hits Turkey. #deprem pic.twitter.com/YDc8DH9lbn
— JournoTurk (@journoturk) February 6, 2023
भारत करेगा तुर्की की मदद
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की में आए भूकंप में जान माल की हुई हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत इस त्रासदी से निपटने में तुर्की और सीरिया की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि यह जानकर गहरा दुख हुआ कि विनाशकारी भूकंप ने सीरिया को भी प्रभावित किया है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। हम सीरियाई लोगों के दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर दुनिया
Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, 600 से ज्यादा की मौत

Earthquake in Turkey: तुर्की और सीरिया में सोमवार आए भूकंप से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इससे मध्य तुर्की और सीरिया में भारी तबाही की ख़बर है। झटके इतने तेज थे, कि बड़ी बड़ी इमारतें ढह गईं। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार दोनों देशों में भूकंप से करीब 640 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। लेकिन भूकंप की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बताया जा रहा है कि भूकंप सोमवार सुबह तुर्की के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था और इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। पहले भूकंप के झटके के बाद 6.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। जिसके बाद पहले झटके में हिल चुकी इमारतें भरभराकर ढह गईं।
WATCH: Building collapses during earthquake in Diyarbakir, Turkey pic.twitter.com/GfQzglgDGK
— BNO News Live (@BNODesk) February 6, 2023
सीरिया और लेबनान में भी लगे भूकंप के तेज झटके
भूकंप के तेज झटके तुर्की के पड़ोसी देशों लेबनान और सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया के अलेप्पो और हमा शहरों में नुकसान की रिपोर्ट्स हैं। सीरिया के तुर्की से लगे इलाकों में बड़ी इमारतें ढह गईं हैं। सीरिया में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है। यहां सैकड़ों परिवार अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर दुनिया
Putin Nuclear Briefcase: पुतिन के साथ दिखा संदिग्ध ब्रीफकेस, क्या परमाणु जंग के लिए तैयार है रूस

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। अब ख़बरें आ रही हैं कि रूस की सेनाओं का जमावड़ा फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस 5 लाख सैनिकों की बॉर्डर पर तैनाती कर रहा है। खुद यूक्रेन के रक्षामंत्री ने बयान दिया है कि 24 फरवरी के बाद रूस बड़ा हमला कर सकता है। यह हमले पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में हो सकते हैं। इधर एक तस्वीर ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ देखे गए हैं। माना जा रहा है कि ये नाटो देशों को सीधे तौर पर चेतावनी है। स्टेलिनग्राद की लड़ाई में सोवियस जीत की 80वीं वर्षगांठ पर वोल्गोग्राड में जब राष्ट्रपति पुतिन फूल चढ़ा रहे थे, तो उनके बॉडीगार्ड काले रंग के दो बैग के साथ खड़े थे। जिसमें से एक को बुलेटफ्रूफ शील्ड, जबकि दूसरे को न्यूक्लियर कोड वाला ब्रीफकेस माना जा रहा है।
Vladimir Putin 'brings nuclear briefcase' on visit in chilling threat to the West #news #world https://t.co/BW7JkGb5AH
— URNewz.net (@UrnewzN) February 2, 2023
क्या होता है न्यूक्लियर ब्रीफकेस
रूसी भाषा में परमाणु कोड वाले ब्रीफकेस को ‘चेगेट’ कहा जाता है। 1980 के दशक में इसे बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इस तरह के तीन ब्रीफकेस हैं। एक ब्रीफकेस को पुतिन के साथ लेकर चला जाता है। रूसी राष्ट्रपति का यह परमाणु ब्रीफकेस टॉप सीक्रेट है और साल 2019 में पहली बार पुतिन के इस ब्रीफकेस के अंदर की झलक दुनिया ने देखी थी। इस ब्रीफकेस में लाल और सफेद बटन लगी हुई है। पुतिन इन बटन की मदद से परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं।
Reign begins on 31 Dec 1999. Acting President Vladimir Putin receiving the “nuclear briefcase” for controlling Russia's nuclear forces. Nuclear briefcase. The diplomat's briefcase contains a panel of a portable control system for Russia's nuclear arsenal. pic.twitter.com/nuP3XzNGtk
— J.J. (@kadonkey) April 20, 2022
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर दुनिया
Chinese Spy Balloon: F-22 फाइटर जेट ने फोड़ा चीन का गुब्बारा, बाइडेन ने दी पायलट्स को बधाई

Chinese Surveillance Balloon Shot Down: अमेरिकी एयरफोर्स के F-22 फाइटर जेट ने शनिवार को दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक मिसाइल हमले में चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से अमेरिकी फाइटर जेट ने एक झटके में संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया। हमले के बाद गुब्बारा टुकड़े-टुकड़े होकर समुद्र में गिर गया।
🚨#BREAKING: Incredible HD footage of the Chinese surveillance balloon being shot down
🚨#MyrtleBeach l #SC
Watch incredible HD video of the moment when the Chinese surveillance balloon was shot down by a single missile from an F-22 fighter jet from Langley Air Force Base pic.twitter.com/KjwTrgcvcb
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) February 4, 2023
राष्ट्रपति बाइडेन ने दी एयरफोर्स पायलट्स को बधाई
चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने की कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, बुधवार को जब मुझे गुब्बारे के बारे में बताया गया, तो मैंने पेंटागन को आदेश दिया कि इसे जल्द से जल्द गिराया जाए। उन्होंने सफलतापूर्वक इसे गिरा दिया। मैं अपने सैनिकों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इसे अंजाम दिया। वहीं अमेरिका ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का चीन का दौरा रद्द कर दिया है।
तीन बसों के बराबर बड़ा था चीनी गुब्बारा
चीनी गुब्बारे को पहली बार कुछ दिन पहले मोंटाना के ऊपर आसमान में देखा गया था। तब से ही जासूसी गुब्बारे पर नजर रखी जा रही थी। बताया गया कि इस गुब्बारे का आकार करीब तीन बसों के जितना बड़ा था। इसके बारे में पता चलते ही अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की। पेंटागन ने कहा कि जासूसी गुब्बारा कुछ दिन पहले चीन से अलास्का के पास अलेउतियन आईलैंड आया था। यहां से उत्तर-पश्चिम कनाडा होते हुए यह मोंटाना शहर पहुंचा था।
Putin Nuclear Briefcase: पुतिन के साथ दिखा संदिग्ध ब्रीफकेस, क्या परमाणु जंग के लिए तैयार है रूस
R.O. No. 12276/ 129


-
ख़बर मध्यप्रदेश23 hours ago
MP News: अनुकंपा नियुक्ति के लिए विवाहित पुत्री को भी समान अधिकार, कैबिनेट का निर्णय
-
Film Studio19 hours ago
Sidharth Kiara Wedding: एकदूजे के हुए सिद्धार्थ-कियारा, 9 को दिल्ली, 12 को मुंबई में रिसेप्शन
-
अर्थ जगत7 hours ago
RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया 0.25% का इजाफा, इतना महंगा हो जाएगा आपका लोन
-
ख़बर उत्तर प्रदेश20 hours ago
UP News: यूपी में बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफिया पर होगी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई, NSA भी लगेगा