Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: कांग्रेस सरकार में बढ़े नक्सली हमले, BJP कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना- जेपी नड्डा

Published

on

BJP workers are being targeted in Congress government -JP Nadda

JP Nadda Baster: छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के दर्शन किए। इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार की। नड्डा ने बैठक शुरू होने से पहले बीजापुर में नक्सली हमले में मारे गए उसूल ब्लॉक के बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम के परिजनों से मुलाकात की।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीलकंठ ककेम की पत्नी ललिता ककेम को जल्द मुआवजा राशि मिलने की बात कहते हुए नौकरी भी दिलाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बास्तानार इलाके में सड़क दुर्घटना में मारे गए बीजेपी के पूर्व सरपंच और जिला महामंत्री के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को बताया कि उनके पति की हत्या की गई है और इसकी जांच होनी चाहिए।

बीजेपी नेताओं की हत्या के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार- जेपी नड्डा

बस्तर के अपने एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बीजापुर और नारायणपुर में मारे गए बीजेपी नेताओं की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में नक्सली हमले बढ़े हैं और लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में भूपेश बघेल ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, अपराध और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया।

नारायणपुर जाकर सागर साहू के परिवार से मिले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा

Advertisement

जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने हेलिकॉप्टर से नारायणपुर पहुंचकर दिवंगत भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सागर साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। नड्डा ने कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ है। नड्डा ने कहा कि सागर साहू हमारे वरिष्ठ सहयोगी और जिला उपाध्यक्ष थे। नक्सलियों ने उन्हें बेरहमी से मार दिया। इससे हम सभी दुखी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने एक महीने में तीन साथियों को खो दिया है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1624377278359797760?s=20&t=OvQjOPdLtfQSG2pgyyxTPg

Continue Reading
Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

Naxal Surrender: 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, ‘नक्सल-मुक्त बस्तर’ की ओर बड़ा कदम, सीएम विष्णु देव साय बोले- सुशासन पर बढ़ा भरोसा

Published

on

Vishnu Deo Sai Statement, Naxal Surrender Chhattisgarh, Naxal Mukt Bastar, Maoist Surrender Mahasamund, Chhattisgarh Development Policy

Naxal Surrender Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इसे ‘नक्सल-मुक्त बस्तर’ के सपने की दिशा में अहम पड़ाव बताया और कहा कि सुशासन, सुरक्षा और विकास की नीति पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार का सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 73 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरकार का मानना है कि यह कदम इस बात का संकेत है कि भटके हुए युवा लोकतंत्र और विकास की राह पर लौटना चाहते हैं।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में देशभर में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्रवाई हो रही है। राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय बनाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ आधारभूत अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का अटल संकल्प भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उन्होंने मुख्यधारा में लौटे युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि पुनर्वास नीति के तहत उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

बस्तर संभाग में लगातार हो रही कार्रवाइयों और सरेंडर की बढ़ती संख्या को सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में सकारात्मक संकेत मान रही है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा और विकास की दोहरी रणनीति से नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में हालात तेजी से बदल रहे हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: किसानों के खातों में 10,324 करोड़ ट्रांसफर, CM विष्णु देव साय ने होली से पहले दी बड़ी सौगात

Published

on

Vishnu Deo Sai Farmers Scheme, Krishak Unnati Yojana, Chhattisgarh Farmer Payment 2026, 10324 Crore Transfer, CG Paddy Bonus, Bilaspur Development Projects, CM Sai Announcement

Bilaspur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के रहंगी (बिल्हा विकासखंड) से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के किसानों से संवाद करते हुए 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि टांसफर की। यह राशि कृषक उन्नति योजना के तहत दी गई। बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों को यह सौगात देकर सरकार ने उनके सम्मान और समृद्धि के संकल्प को दोहराया है।

263 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ के 7 कार्यों का लोकार्पण
  • 247.18 करोड़ के 82 कार्यों का शिलान्यास
  • कुल 263.17 करोड़ रुपए के 89 विकास कार्यों से जिले को नई रफ्तार मिलने की बात कही।

किसानों के लिए क्या-क्या घोषणाएं?

  • धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि
  • शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा
  • किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता
  • खाद पर सब्सिडी और सिंचाई विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान की सर्वाधिक कीमत दी जा रही है और इस बार बारदाने की कोई समस्या नहीं आई।

PM ने इन योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के संकल्प के अनुरूप है।

सामाजिक घोषणाएं

Advertisement
  • सतनामी समाज के सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख रुपए
  • पत्थरखान में आदिवासी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपए
  • चकरभाटा PHC का CHC में उन्नयन
  • मंगला स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन
  • रहंगी खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल और स्टेज निर्माण
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि होली से पहले मिलेगी, जी राम जी योजना’ में मिलेगा 125 दिन का रोजगार- मुख्यमंत्री साय

Published

on

Vishnu Deo Sai Speech, Chhattisgarh Assembly 2026, CG Development News

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार किए गए हैं और कई आरोपी जेल में हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत दो वर्षों में करीब 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। भारतीय वन संरक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वन एवं वृक्ष आवरण में 683 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई है।

नक्सलवाद पर निर्णायक लड़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और 31 मार्च तक इसके समूल उन्मूलन की उम्मीद है। बस्तर में अब स्कूल, अस्पताल और विकास कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं। पुनर्वास नीति के तहत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

किसानों और ग्रामीण विकास पर फोकस

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल
  • अंतर की राशि होली से पहले किसानों को मिलेगी
  • ‘जी राम जी योजना’ में 125 दिन का रोजगार (मनरेगा से अधिक)
  • सिंचाई परियोजनाओं के लिए 10,700 करोड़ रुपए स्वीकृत

आवास और अधोसंरचना

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 महीनों में 5 लाख से अधिक आवास पूर्ण
  • रेल सेक्टर में 51 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर
  • अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 रेलवे स्टेशपनों का आधुनिकीकरण
  • 500 नए मोबाइल टावर स्वीकृत

ऊर्जा और डिजिटल गवर्नेंस

  • हाफ बिजली बिल से आगे बढ़कर मुफ्त बिजली की दिशा में प्रयास
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 27 हजार से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन
  • ई-ऑफिस प्रणाली लागू, फाइलों का डिजिटल निपटारा
  • सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन

स्वास्थ्य और शिक्षा

  • 5 नए मेडिकल कॉलेज (मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कुनकुरी)
  • एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 4551 करोड़ रुपए का भुगतान
  • ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की युक्तियुक्त पदस्थापना

सांस्कृतिक और पर्यटन पहल

  • बस्तर पंडुम में 54 हजार कलाकारों का पंजीयन
  • नया रायपुर ट्राइबल म्यूजियम में बढ़ी पर्यटक संख्या
  • रामलला दर्शन योजना से 42 हजार लोग लाभान्वित
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Budget 2026-27: 1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट पेश, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और बालिकाओं को ₹1.5 लाख

Published

on

Chhattisgarh Budget 2026-27, OP Choudhary Budget Speech, CG Budget Highlights

Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। राज्य सरकार का यह तीसरा बजट है, जो ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद अब ‘संकल्प’ थीम पर केंद्रित है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। राज्य सरकार का यह तीसरा बजट है, जो ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद अब ‘संकल्प’ थीम पर केंद्रित है। सरकार ने आदिवासी अंचलों पर विशेष ध्यान दिया है।

किसानों और बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

  • किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा
  • 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को ₹1.5 लाख की सहायता
  • गन्ना किसानों के लिए ₹60 करोड़ बोनस प्रावधान
  • खाद्य सुरक्षा के लिए ₹6500 करोड़ का प्रावधान

स्वास्थ्य और शिक्षा पर बड़ा खर्च

  • रायपुर में 200 बिस्तर का मातृ-शिशु अस्पताल
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल
  • दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज
  • आयुष्मान योजना के लिए ₹1500 करोड़
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए ₹2000 करोड़
  • स्कूल शिक्षा विभाग को सर्वाधिक ₹22 हजार करोड़

बस्तर-सरगुजा पर फोकस

  • अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 एजुकेशन सिटी (₹100 करोड़)
  • बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए ₹75 करोड़
  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए ₹200 करोड़
  • 1500 बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन
  • मैनपाट पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़

5 बड़े मिशन लॉन्च

  • मुख्यमंत्री एआई मिशन
  • मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
  • मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
  • मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन

हर मिशन के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

उद्योग और अधोसंरचना

  • 23 नए औद्योगिक पार्क (₹250 करोड़)
  • 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी उत्पादों के शोरूम
  • 15 नए थाने खोले जाएंगे
  • ई-वाहनों पर सब्सिडी
  • नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, प्रदेश में अब 1.87 करोड़ मतदाता, 2.34 लाख नए नाम जुड़े

Published

on

Chhattisgarh Voter List 2026, CG Final Electoral Roll, SIR Chhattisgarh, Raipur Voter List

Raipur: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में अब कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हो गए हैं। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद कुल 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अंतिम सूची में 1 लाख 8 हजार 807 नाम हटाए गए हैं।

किस जिले में कितने नाम कटे?

सबसे ज्यादा नाम रायपुर में कटे, जहां लगभग 30 हजार मतदाताओं को सूची से हटाया गया। कोरबा में 15 हजार और Durg में करीब 7 हजार नाम हटाए गए। हटाए गए नामों में मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।

दुर्ग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

अंतिम प्रकाशन के बाद सबसे ज्यादा करीब 30 हजार नए मतदाता दुर्ग जिले में जुड़े हैं। वहीं रायपुर में सबसे कम 521 नए नाम जुड़े हैं।ड्राफ्ट से पहले राज्य में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता थे। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 रह गई थी, जो अब बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है।

Advertisement

4 महीने चला SIR अभियान

  • 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया
  • 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर सर्वे किया
  • करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया
  • मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची अपडेट की गई
  • 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां ली गईं और 14 फरवरी 2026 तक सभी आवेदनों का निराकरण किया गया

राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रत्येक जिले में अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंटेड और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट Chief Electoral Officer Chhattisgarh की आधिकारिक वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in मतदाता यहां अपना नाम, विधानसभा और अन्य विवरण जांच सकते हैं।

नाम कट गया तो क्या करें?

Advertisement
  • नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें
  • संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरें
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Iran Israel War, US Iran Attack, IRGC Headquarters Strike, Ali Khamenei Death, Middle East Conflict, Donald Trump Statement, Tehran Missile Attack
ख़बर दुनिया57 minutes ago

Iran Israel US War: दूसरे दिन भी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले, IRGC मुख्यालय निशाने पर, 200 से ज्यादा मौतें, क्षेत्र में जंग जैसे हालात

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal
खेल खिलाड़ी2 hours ago

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Mohan Yadav Meeting, MP Law and Order Review, Holi Security MP, Ramadan Security Arrangements, Bhopal Police Control Room Meeting, Madhya Pradesh Festival Alert
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours ago

MP News: त्योहारों से पहले हाईअलर्ट, भोपाल कंट्रोल रूम से सीएम की सख्त चेतावनी, ‘कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं’

Vishnu Deo Sai Statement, Naxal Surrender Chhattisgarh, Naxal Mukt Bastar, Maoist Surrender Mahasamund, Chhattisgarh Development Policy
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago

Naxal Surrender: 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, ‘नक्सल-मुक्त बस्तर’ की ओर बड़ा कदम, सीएम विष्णु देव साय बोले- सुशासन पर बढ़ा भरोसा

Nagpur Factory Blast, SBL Energy Explosion, Maharashtra Factory Explosion, Nagpur News, Detonator Blast, Nagpur Roulgaon Accident
ख़बर देश10 hours ago

Nagpur Factory Blast: नागपुर में एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 कर्मचारियों की मौत, 18 घायल

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending