Connect with us

ख़बर देश

Biparjoy: गुजरात में हुआ बड़ा नुकसान, अलर्ट से जनहानि बची, कच्छ पहुंचे अमित शाह

Published

on

Biparjoy: Big loss in Gujarat, alert saved lives, Amit Shah reached Kutch

Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात में तबाही मचाने के बाद राजस्थान में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से राजस्थान के बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, जोधपुर और जालोर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इधर गुजरात से बिपरजॉय के गुजरने के बाद जो तबाही का मंजर दिख रहा है, वो काफी भयावह है। सही समय पर लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तूफान प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायता लेने आज गुजरात पहुंचे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1669990135478497281?s=20

हजारोंं बिजली के खंबे उखड़े, व्यवस्था सामान्य करना चुनौती

बिपरजॉय तूफान के कहर में हजारों बिजली के खंबे धराशायी हो गए। जिससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। बड़ी संख्या में पेड़ भी तूफान का सामना नहीं कर पाए और उखड़ गए। कच्चे घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान से सर्वाधिक प्रभावित इलाके सौराष्ट्र और कच्छ में 4600 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल है। जिसमें से 3580 गांवों की बिजली बहाल कर दी गई है। सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है।

राजस्थान में भी कई जिलों में तेज आंधी-बारिश से हालत खराब

Advertisement

गुजरात के बाद बिपरजॉय ने राजस्थान के दक्षिणी हिस्से से प्रदेश में प्रवेश किया। इसके चलते राजस्थान के बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, जोधपुर और जालोर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इसमें से बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम के चलते ट्रेनें रद्द, फ्लाइट कैंसिल

राजस्थान के बिपरजॉय प्रभावित इलाके बाड़मेर से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही उदयपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। जोधपुर जिला कलेक्टर ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कोचिंग संस्थाओं, जिम, पर्यटन स्थलों और समर कैंप आदि को आज 17 जून को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। अजमेर में कल 18 जून को होने वाली आर्मी रैली को स्थगित कर सभी कैंडिडेट को कायड विश्राम स्थली पर 24 जून को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

ख़बर देश

SC SIR verdict: सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट SIR को ठहराया वैध, कहा- नागरिकता जांच सकता है चुनाव आयोग

Published

on

Supreme Court SIR verdict, voter list revision, Election Commission India, SIR process, Bihar voter list, citizenship verification, Supreme Court news, voter list update, election news India, चुनाव आयोग

SC SIR verdict: सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को वैध और संवैधानिक करार दिया है। चीफ जस्टिस Surya Kant की बेंच ने बुधवार को कहा कि SIR प्रक्रिया मनमानी नहीं है और चुनाव आयोग को इसे लागू करने का अधिकार है।

कोर्ट ने साफ किया कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने के लिए नागरिकता की जांच कर सकता है, लेकिन यह फैसला केवल चुनावी उद्देश्यों तक सीमित रहेगा। किसी व्यक्ति को अंतिम रूप से गैर-नागरिक घोषित करने का अधिकार आयोग के पास नहीं होगा।

हटाए गए नामों की जानकारी केंद्र को भेजने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि संदिग्ध नागरिकता के आधार पर जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनकी सूची 4 हफ्ते के भीतर केंद्र सरकार को भेजी जाए। यह मामला सबसे पहले  बिहार में शुरू हुई SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं के जरिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। हालांकि कुल याचिकाओं की संख्या सामने नहीं आई है।

10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी हुई प्रक्रिया

Advertisement

जून 2025 में बिहार से शुरू हुई SIR प्रक्रिया अब तक 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी हो चुकी है। इस दौरान 7.41 करोड़ वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। सबसे ज्यादा 2.89 करोड़ नाम उत्तरप्रदेश से हटाए गए हैं। बिहार के बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी SIR कराया गया, जबकि असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ।

कोर्ट की टिप्पणी अहम

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देशभर में वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और नागरिकता सत्यापन को लेकर बहस चल रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की भूमिका चुनावी रिकॉर्ड तक सीमित रहेगी और नागरिकता पर अंतिम फैसला संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा।

Continue Reading

ख़बर देश

Weather: देश में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार पहुंचा पारा, कई राज्यों में बदले स्कूल-दफ्तरों के समय

Published

on

India heatwave 2026, IMD heat alert, monsoon update Kerala, Banda temperature, Brahmapuri heatwave, Punjab school timing, Chandigarh summer camp, extreme heat India, weather news, मानसून अपडेट, हीटवेव इंडिया

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सोमवार को यूपी का बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे। यहां लगातार आठवें दिन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि नौगांव 46.8°C के साथ देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।

भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों और दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल और सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंप के दौरान आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है।

मानसून अभी भी केरल तट से दूर

मानसून की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले तीन दिनों से केरलम के तट से 30-35 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। हालांकि केरलम के तटीय इलाकों, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून के औपचारिक प्रवेश के लिए जरूरी सभी परिस्थितियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

Continue Reading

ख़बर देश

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को लगाई फटकार, कहा- 2024 से कोई सबक नहीं लिया

Published

on

NEET paper leak, Supreme Court, NTA, NEET 2026, CBI investigation, FAIMA, UDF, medical entrance exam, NEET controversy, Supreme Court hearing, एनटीए, नीट पेपर लीक

NEET Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को कड़ी फटकार लसगाई। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि एजेंसी ने 2024 में सामने आए पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि 2024 में भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। तब एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई थी, जिसने कई महत्वपूर्ण सिफारिशें दी थीं और उन्हें स्वीकार भी किया गया था। इसके बावजूद अब फिर से पेपर लीक जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया है कि वह गुरुवार तक हलफनामा दाखिल कर बताए कि 2024 में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों और मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने केंद्र सरकार और सीबीआई (CBI) से भी इस मामले में जवाब मांगा है। NEET परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी अहम मानी जा रही है।

Continue Reading

ख़बर देश

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, आज से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ा, महंगाई की नई मार

Published

on

petrol diesel price hike, petrol diesel today price, fuel price increase india, petrol diesel expensive, delhi petrol price, diesel price today, oil companies loss, fuel inflation india, पेट्रोल डीजल महंगा, पेट्रोल कीमत, डीजल कीमत, ईंधन महंगाई, तेल कंपनियां, मालभाड़ा महंगा

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 25 मई से बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है। करीब डेढ़ साल बाद हुई इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा की कई चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

आम लोगों पर कैसे पड़ेगा असर, मालभाड़ा बढ़ेगा

डीजल महंगा होने से ट्रक, टेम्पो और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों, फलों, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है।

खेती की लागत बढ़ेगी

किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और पंपिंग सेट चलाने में ज्यादा खर्च करना होगा। इससे खेती की लागत बढ़ेगी और आने वाले समय में अनाज व कृषि उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

Advertisement

बस-ऑटो का किराया बढ़ सकता है

सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस और ऑटो-रिक्शा संचालक भी किराया बढ़ा सकते हैं। इससे रोज सफर करने वालों का मासिक बजट प्रभावित होगा।

मार्च 2024 से स्थिर थे दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने जनता को राहत देते हुए दोनों ईंधनों पर ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि भारत में ईंधन कीमतें तकनीकी रूप से बाजार आधारित हैं और तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की औसत कीमत के आधार पर रोजाना रेट तय कर सकती हैं, लेकिन राजनीतिक और आर्थिक कारणों से लंबे समय तक कीमतों में बदलाव नहीं किया गया।

तेल कंपनियों को भारी नुकसान का दावा

Advertisement

सरकार के अनुसार, Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से नुकसान झेल रही थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी बिक्री पर हर महीने करीब ₹30 हजार करोड़ का घाटा हो रहा था।

पहले एक्साइज ड्यूटी में दी गई थी राहत

सरकार ने मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रित रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटकर ₹3 प्रति लीटर रह गई थी, जबकि डीजल पर यह ₹10 से घटाकर शून्य कर दी गई थी। कटौती के बाद पेट्रोल पर कुल केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी ₹21.90 से घटकर ₹11.90 और डीजल पर ₹17.80 से घटकर ₹7.80 प्रति लीटर रह गई थी।FEA

Continue Reading

ख़बर देश

Heatwave India: देश में भीषण गर्मी का कहर, 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट; बांदा लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म

Published

on

Heatwave India, भीषण गर्मी, लू अलर्ट, Banda Temperature, Skymet Weather, उत्तर प्रदेश गर्मी, राजस्थान हीटवेव, MP Weather, India Temperature, Heatwave Alert India

Heatwave India: देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। मौसम एजेंसी Skymet Weather के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा है कि इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के नहीं होने से फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है।

मंगलवार को मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में पारा 40°C से ऊपर दर्ज किया गया।

बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले भी पिछले दो दिनों में तापमान 46°C से ऊपर रहा था।

Advertisement

बांदा में 15 मई 2022 को 49°C तापमान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ चुका है और देश के अधिकांश हिस्सों में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसी वजह से तेज धूप, सूखी हवाएं और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending