Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

ABP C voter Pre Poll Survey: महंगाई नहीं दिख रही मुद्दा!, यूपी में फिर लौटेंगे योगी

Published

on

नई दिल्ली:(ABP C voter Pre Poll Survey) उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनावों को लेकर जनता का मूड भांपने के लिए ABP C voter ने प्री पोल सर्वे किया है। इसमें नवंबर के पहले हफ्ते में सभी 5 राज्यों के 1 लाख 7 हजार से ज्यादा वोटर की राय ली गई। सर्वे में जनता की जो राय सामने आई है, उसे देखकर लग रहा है कि महंगाई का मुद्दा जनता के मूड को ज्यादा प्रभावित करता नहीं दिख रहा है।

यूपी में योगी राज रहेगा बरकरार

एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक यूपी में योगी राज चुनाव बाद भी जारी रहेगा। सी-वोटर सर्वे के अनुसार यूपी की 403 सीटों में से बीजेपी को 213 से 221 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, सपा को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। वहीं बसपा को 16-20 सीट और कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने की बात सर्वे में निकल कर आ रही है। वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी सब पर भारी है। उसे 41% वोट मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी को 31% वोट मिल सकते हैं। वहीं, बीएसपी को 15%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है।

उत्तराखंड और गोवा में भी बीजेपी की होगी वापसी!

सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में भी बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। 70 सीटों वाली विधानसभा में एबीपी सर्वे के अनुसार बीजेपी को 36-40 सीट और कांग्रेस को 30-34 सीट मिलने का अनुमान है।वोट शेयर की बात करें तो राज्य में बीजेपी को 41%, जबकि कांग्रेस को 36% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं 40 सीट वाली गोवा विधानसभा में भी एबीपी सी-वोटर सर्वे के अनुसार बीजेपी को 19-23, कांग्रेस को 2-6, आप को 3-7 और अन्य को 8-12 सीट मिल सकती हैं। वोट शेयर के मामले में भी सबसे अधिक 36% वोट बीजेपी को मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, कांग्रेस को महज 19% वोट और आम आदमी पार्टी को इस बार 24% वोट मिलने का अनुमान है।

Advertisement

पंजाब में कांग्रेस को हो रहा बड़ा नुकसान

एबीपी सी वोटर के चुनाव पूर्व पोल सर्वे में पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें में से कांग्रेस को इस बार 42 से 50 सीट के भीतर सिमटती दिख रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को पंजाब में फायदा मिलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी को 47 से 53 सीट मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 16 से 24 सीट मिलने की बात कही है। सर्वे में बीजेपी को 0-1 सीट मिलने की बात कही गई है।

मणिपुर में बीजेपी सरकार!

एबीपी सर्वे में मणिपुर विधानसभा की कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 25 से 29, कांग्रेस को 20 से 24, एनपीएफ को 4 से 8 और अन्य को 3 से 7 मिलने का अनुमान है। वोट शेयर में बीजेपी को 39%, कांग्रेस को 33%, एनपीएफ को 9% और अन्य के खाते में 19% वोट मिलने का दावा सर्वे में किया जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: वाराणसी में दिनदहाड़े छात्र की हत्या, यूपी कॉलेज में BSc छात्र को गोली मारी, प्रिंसिपल के सामने फायरिंग का आरोप

Published

on

Varanasi student murder, UP College shooting, BSc student killed Varanasi, Surya Pratap Singh murder, Uttar Pradesh crime news

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को शिक्षा परिसर के भीतर खौफनाक वारदात ने सनसनी फैला दी। उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप सिंह को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र के सिर, सीने और पेट में गोलियां लगी थीं।

घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि फायरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल के सामने हुई, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही। गुस्साए छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की और कुर्सी-मेज तोड़ दी।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

चश्मदीद का बयान: घटना के समय मौजूद एक छात्र ने पुलिस को बताया कि वह क्लास में था तभी बम फटने जैसी आवाज आई। बाहर निकलने पर देखा कि आरोपी सूर्य प्रताप सिंह पर फायरिंग कर रहा था। रोकने की कोशिश करने पर आरोपी ने उस पर भी हथियार तान दिया, जिससे वह डरकर पीछे हट गया। भीड़ जुटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Police SI Recruitment: UP दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, जूते-बेल्ट उतरवाकर एंट्री, 75 जिलों के 1090 सेंटर पर कड़ी सुरक्षा

Published

on

#UPPolice, #DarogaBharti, #UPExam, #UPRecruitment, #PoliceJobs, #BreakingNews

UP Police SI Recruitment: उत्तरप्रदेश पुलिस में दरोगा(एसआई) भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन लेयर में चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी जमा कराए गए और पूरे परीक्षा केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जा रही है।

जूते-मोजे और ज्वैलरी उतरवाकर एंट्री

वाराणसी समेत कई जिलों में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कुछ जगहों पर कलावा तक काटकर हटाया गया। वहीं महिला अभ्यर्थियों की ज्वैलरी, चूड़ी, बिछिया और कान की बाली उतरवाकर ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया।

वायरल पेपर को बोर्ड ने बताया फर्जी

इस बीच यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्र को फर्जी बताया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वायरल हो रहे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। ऐसे फर्जी पेपर फैलाने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। परीक्षा से पहले पुलिस ने तीन टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जहां 10 से 12 हजार रुपये में पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में नकल विरोधी कानून समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

दो दिन में चार पालियों में परीक्षा

दरोगा भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी-

पहली पाली: सुबह 10 से 12 बजे

दूसरी पाली: दोपहर 3 से 5 बजे

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Mathura: ‘अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनेगा भव्य कृष्ण मंदिर: योगी आदित्यनाथ

Published

on

Yogi Adityanath, Mathura News, Krishna Janmabhoomi, Braj Development, UP News, Vrindavan

Mathura: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज-रज और कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियां बसती हैं। यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज की पवित्र भूमि भगवान कृष्ण और राधारानी की लीलाओं से भरी हुई है और यह क्षेत्र आस्था का बड़ा केंद्र है।

ब्रज विकास के लिए 300 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मथुरा से वृंदावन के बीच 11.80 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग को फोरलेन सड़क में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे से समन्वय कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इसी मार्ग पर एलीवेटेड मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है।

पर्यटन और धार्मिक परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास, छाता क्षेत्र के अजीजपुर गांव में वाटर म्यूजियम, 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट और यमुना जी के किनारे रिवर फ्रंट और जलमार्ग विकास जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इन योजनाओं के तहत मथुरा से वृंदावन के बीच क्रूज और नौका संचालन शुरू करने की भी योजना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संदेश देता है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, 8 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं बेटे निशांत

Published

on

Nitish Kumar Rajya Sabha nomination, Bihar politics news, Nishant Kumar JDU joining

Patna: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री Ram Nath Thakur, Upendra Kushwaha और Shivesh Kumar ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जेडीयू ने बिहार सरकार में गृह विभाग पर अपना दावा ठोक दिया है। फिलहाल यह विभाग भाजपा के पास है और सम्राट चौधरी राज्य के गृहमंत्री हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सत्ता संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी बीच जेडीयू सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद संगठन में उनकी भूमिका को लेकर फैसला किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले उनकी जॉइनिंग गुरुवार को ही प्रस्तावित थी और इसके लिए जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए भोज की भी तैयारी की गई थी, लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया।

अमित शाह बोले- नीतीश का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम पन्ना

नामांकन के बाद अमित शाह ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया। शाह ने यह भी कहा कि इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

नई सरकार को पूरा समर्थन देंगे: नीतीश

Advertisement

नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत वे इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

तेजस्वी का आरोप- बीजेपी ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया

नीतीश कुमार के इस फैसले पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने कहा कि बिहार में भाजपा ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है और नीतीश कुमार को इतना दबाव में रखा गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करने की रणनीति पर काम करती है।

कार्यकर्ताओं में नाराजगी, CM आवास के बाहर हंगामा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुट गए और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाएं। कई कार्यकर्ता भावुक होकर रोते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा कोटे के मंत्री Surendra Mehta, जेडीयू एमएलसी Sanjay Gandhi और जेडीयू विधायक Prem Mukhiya को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोक दिया। जेडीयू कार्यालय में भी कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? CM आवास पर 6 घंटे मंथन, बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा

Published

on

Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar CM Meeting Today, JDU Political Update, Nishant Kumar Politics,

Patna: बिहार की राजनीति में बुधवार शाम हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। शाम 6 बजे से शुरू हुई इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और मंत्री Vijay Kumar Chaudhary मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार को लेना है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नहीं चाहते कि नीतीश सक्रिय राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएं। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन पार्टी की ओर से इन अटकलों का अब तक कोई आधिकारिक खंडन नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नामांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वहीं, जेडीयू संगठन में भी फेरबदल के संकेत मिले हैं। उमेश कुशवाहा को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुहर लग गई है।

इन सियासी हलचलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना दौरे को भी अहम माना जा रहा है। वे नितिन नवीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में राज्यसभा चुनाव और संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।फिलहाल, सबकी नजरें नीतीश कुमार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Khelo India Tribal Games 2026, Chhattisgarh sports event, tribal athletes India, Vishnu Deo Sai sports initiative
खेल खिलाड़ी5 hours ago

Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Bastar naxal surrender, Paparao Maoist commander, Chhattisgarh naxal news, Vishnu Deo Sai statement, Naxalism India latest news, Bastar security forces operation, Maoist surrender CG, Narendra Modi naxal policy, Amit Shah internal security, Bastar development news
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours ago

Bastar: नक्सलवाद पर बड़ी चोट, हार्डकोर कमांडर पापाराव समेत 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Chhattisgarh landless farmers scheme, Vishnu Deo Sai 495 crore transfer, Deendayal Upadhyay yojana CG, farmer welfare scheme India, Narendra Modi guarantee scheme
ख़बर छत्तीसगढ़10 hours ago

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय ने 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों को 495 करोड़ की दी सौगात, नवरात्रि पर खातों में राशि ट्रांसफर

Indian Railways new rules, train ticket cancellation 8 hours rule, railway refund policy 2026, IRCTC ticket cancellation rules, boarding station change rule, Ashwini Vaishnaw railway update,
ख़बर देश1 day ago

Indian Railways: रेलवे के टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त, अब 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड, दलालों पर लगेगी लगाम

Supreme Court SC status verdict, religion conversion SC status India, SC ST Act protection rule, reservation after conversion,
ख़बर देश1 day ago

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म परिवर्तन पर खत्म होगा SC दर्जा, कोर्ट ने कहा- केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म से जुड़े लोग ही अनुसूचित जाति के हकदार

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending