Connect with us

खेल खिलाड़ी

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

Published

on

IND vs ENG: India beat England by 336 runs in Birmingham Test, five-match series tied 1-1

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों के अंतर से हरा दिया है। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब इंग्लैंड को एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ हार मिली है। भारत ने इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी मैच के आखिरी दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।

मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 72 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बारिश के कारण मुकाबला करीब 90 मिनट की देरी से शुरू हुआ। लंच तक अंग्रेजों ने तीन विकेट और गंवा दिए। दूसरे सत्र में बाकी बचे चार विकेट गिरे। भारत के लिए आकाश दीप ने 6, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 587 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। गिल फिर टॉप स्कोरर रहे और 161 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने 10 विकेट झटके।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Published

on

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए नॉकआउट में एंट्री की। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच खत्म किया।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लेकर अहम झटके दिए, लेकिन आखिरी पांच ओवर में कैरेबियाई टीम ने तेजी दिखाते हुए 70 रन जोड़ दिए और स्कोर 195 तक पहुंचा दिया। शाई होप और रोस्टन चेज ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े, वहीं रोवमन पॉवेल और होल्डर ने 35 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत फिनिश दिया।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर रनरेट बनाए रखा, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 18 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिर किया।

इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, Hardik Pandya के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीत का चौका सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया। उनकी 97 रन की नाबाद पारी ने भारत को दबाव से निकालकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

इस जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब निगाहें मुंबई में होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताबी मुकाबले की दहलीज पार करने उतरेगी।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: भारत की सुपर-8 में पहली जीत, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। पंड्या की फिफ्टी और अर्शदीप के 3 विकेट से शानदार जीत।

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप tILAK के सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से South Africa national cricket team सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक का अहम योगदान

भारत की ओर से Abhishek Sharma ने 55 रन बनाए, जबकि Hardik Pandya ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। Tilak Varma ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।

धीमी रही जिम्बाब्वे की शुरुआत 

257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। हालांकि ओपनर Brian Bennett ने एक छोर संभाले रखा और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

भारत की ओर से Arshdeep Singh ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा Varun Chakravarthy, Axar Patel और Shivam Dube को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

Sanju Samson, अभिषेक शर्मा, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Suryakumar Yadav (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जशप्रीत बुमराह

Advertisement

जिम्बाब्वे

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Shikhar Dhawan Marriage: शिखर धवन ने आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की शादी, जनवरी में हुई थी सगाई

Published

on

Shikhar Dhawan Marriage, Sophie Shine Wedding

Shikhar Dhawan Marriage: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी कर ली है। इस खास मौके की झलक स्पिनर Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर साझा की। चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिनमें शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

जनवरी में हुई थी सगाई

40 वर्षीय पूर्व भारतीय ओपनर ने 12 जनवरी को सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे मुस्कान से लेकर सपनों तक सब कुछ साझा कर रहे हैं और जीवनभर एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आईपीएल के दौरान भी सोफी को स्टैंड्स में धवन और उनकी टीम को सपोर्ट करते देखा गया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात धवन से हुई, उस समय वे यूएई में कार्यरत थीं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) रह चुकी हैं।वर्तमान में वे धवन की स्पोर्ट्स कंपनी ‘दा वन स्पोर्ट्स’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कैसलरॉय कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। सोफी धवन के सोशल मीडिया वीडियो में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

तलाक के बाद मुश्किल दौर

धवन का निजी जीवन पिछले कुछ वर्षों में चर्चा में रहा। 2023 में उनका अपनी पहली पत्नी Aesha Mukerji से तलाक हो गया था। दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। तलाक के बाद धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे लंबे समय से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। दिल्ली की अदालत ने फैसले में कहा था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, हालांकि उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं दी गई थी। अब नए जीवन की शुरुआत के साथ धवन के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक विजय, सुपर-8 में एंट्री, ग्रुप-A में टॉप पर

Published

on

India vs Pakistan T20 World Cup, IND vs PAK 61 Runs Win, Ishan Kishan 77 Runs

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के अंतर से यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया और ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध स्वरूप हाथ नहीं मिलाया था।

भारत ने बनाए 175 रन, ईशान की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही बेअसर, 61 रन से जीत

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम दबाव में बिखर गई और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से रन गति पर लगाम लगाई और मैच एकतरफा बना दिया।

Advertisement

प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: रोहित-कोहली ग्रेड-B में डिमोट, ए-प्लस ग्रेड खत्म; बुमराह-जडेजा ग्रेड-A में बरकरार

Published

on

BCCI Central Contract 2025-26: Rohit and Kohli demoted to Grade B, A-plus grade scrapped; Bumrah and Jadeja retained in Grade A

BCCI Central Contract 2025-26: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी। इस बार बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ए-प्लस ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से हटाकर ग्रेड-B में डाल दिया गया है। पिछले सीजन में रोहित और कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ए-प्लस ग्रेड में शामिल थे। नई लिस्ट में बुमराह और जडेजा को ग्रेड-A में बरकरार रखा गया है। वहीं, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी लगातार दूसरे साल ग्रेड-A में शामिल हैं।

BCCI ने पुरुष वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। इनमें ग्रेड-A में 3 खिलाड़ी, ग्रेड-B में 11 और ग्रेड-C में 17 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड-B में टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे नाम हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से बाहर किए जाने की वजह यह है कि दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों दिग्गजों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था और इसके बाद मई 2024 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

ग्रेड-C में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रुतुराज गायकवाड़ समेत 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल को ग्रेड-C में डिमोट किया गया है, जबकि साई सुदर्शन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। मोहम्मद शमी इस बार सूची से बाहर हैं।

महिला क्रिकेट में BCCI ने 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ग्रेड-A में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं, ग्रेड-B में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को जगह मिली है। ग्रेड-C में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Advertisement

बोर्ड ने फिलहाल नए ग्रेड सिस्टम की सैलरी स्ट्रक्चर पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पिछले सीजन में ए-प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते थे, जबकि ग्रेड-A को 5 करोड़, ग्रेड-B को 3 करोड़ और ग्रेड-C को 1 करोड़ रुपए दिए जाते थे।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Iran Israel War, US Iran Attack, IRGC Headquarters Strike, Ali Khamenei Death, Middle East Conflict, Donald Trump Statement, Tehran Missile Attack
ख़बर दुनिया3 hours ago

Iran Israel US War: दूसरे दिन भी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले, IRGC मुख्यालय निशाने पर, 200 से ज्यादा मौतें, क्षेत्र में जंग जैसे हालात

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal
खेल खिलाड़ी4 hours ago

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Mohan Yadav Meeting, MP Law and Order Review, Holi Security MP, Ramadan Security Arrangements, Bhopal Police Control Room Meeting, Madhya Pradesh Festival Alert
ख़बर मध्यप्रदेश5 hours ago

MP News: त्योहारों से पहले हाईअलर्ट, भोपाल कंट्रोल रूम से सीएम की सख्त चेतावनी, ‘कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं’

Vishnu Deo Sai Statement, Naxal Surrender Chhattisgarh, Naxal Mukt Bastar, Maoist Surrender Mahasamund, Chhattisgarh Development Policy
ख़बर छत्तीसगढ़6 hours ago

Naxal Surrender: 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, ‘नक्सल-मुक्त बस्तर’ की ओर बड़ा कदम, सीएम विष्णु देव साय बोले- सुशासन पर बढ़ा भरोसा

Nagpur Factory Blast, SBL Energy Explosion, Maharashtra Factory Explosion, Nagpur News, Detonator Blast, Nagpur Roulgaon Accident
ख़बर देश12 hours ago

Nagpur Factory Blast: नागपुर में एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 कर्मचारियों की मौत, 18 घायल

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending