खेल खिलाड़ी
जीत का जश्न विराट ने कुछ यूं मनाया, LIVE VIDEO
नॉटिंघम: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 203 रन हरा दिया। जीत के हीरो रहे कप्तान विराट कोहली, जिन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। टीम इंडिया जब होटल के लिए रवाना हो रही थी, तो विराट अपने एक नन्हें फैन की पिक्चर की डिमांड को नजरअंदाज नहीं कर सके। उन्होंने एक फैन की टीशर्ट पर ऑटोग्राफ दिया, तो दूसरे के साथ खुद सेल्फी ली।
खेल खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
3 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अंबिकापुर
राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे-
- हॉकी
फुटबॉल
तैराकी
तीरंदाजी
वेट-लिफ्टिंग
हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।
जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-
- Jagdalpur में एथलेटिक्स
- Ambikapur में कुश्ती
- पारंपरिक खेल भी शामिल
इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-
- कबड्डी (रायपुर)
- मलखंब (अंबिकापुर)
कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
खेल खिलाड़ी
BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।
तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup 2026 Final: भारत ने तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन बने हीरो

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गया है। खास बात यह रही कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर
फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी हार भी मानी जा रही है।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा; फिन एलन का सबसे तेज शतक

Kolkata: न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम ने South Africa को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला गया, जहां कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे Finn Allen, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों पर शतक जमाया था।
साइफर्ट की तीसरी फिफ्टी, ओपनिंग में शतकीय साझेदारी
ओपनर Tim Seifert ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया। इस साझेदारी को Kagiso Rabada ने 10वें ओवर में तोड़ा।
भारत से संभावित मुकाबला?
न्यूजीलैंड इससे पहले 2021 में भी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था। कीवी टीम भारत को दो आईसीसी फाइनल में हरा चुकी है- 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी)। अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा या नहीं, यह दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। कीवी टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी और आक्रामक रणनीति ने उसे खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया है। फाइनल में टीम का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
खेल खिलाड़ी
IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए नॉकआउट में एंट्री की। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच खत्म किया।
कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लेकर अहम झटके दिए, लेकिन आखिरी पांच ओवर में कैरेबियाई टीम ने तेजी दिखाते हुए 70 रन जोड़ दिए और स्कोर 195 तक पहुंचा दिया। शाई होप और रोस्टन चेज ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े, वहीं रोवमन पॉवेल और होल्डर ने 35 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत फिनिश दिया।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर रनरेट बनाए रखा, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 18 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिर किया।
इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, Hardik Pandya के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीत का चौका सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया। उनकी 97 रन की नाबाद पारी ने भारत को दबाव से निकालकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।
इस जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब निगाहें मुंबई में होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताबी मुकाबले की दहलीज पार करने उतरेगी।





















