Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

आगामी त्यौहारों में चल-समारोह और जुलूस पर रहेगी रोक, कोविड संक्रमण को देखते हुए फैसला

Published

on

भोपाल: कोविड संक्रमण के मद्देनजर आगामी त्यौहारों में चल-समारोह और जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई भोपाल जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अभ्यास के लिये स्वीमिंग पूल खोले जा सकेंगे।

मूर्ति/ताजिए का विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। विसर्जन स्थल पर जाने के लिये अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति होगी। विसर्जन के लिये भी सामूहिक चल-समारोह प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि प्रतिमा/ताजिए के लिये पंडाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मूर्तिकारों की बैठक तीन माह पहले ली गई थी और उन्हें यह बताया गया था कि प्रतिमाएं मिट्टी की बनाएं और ज्यादा बड़ी न हों।

मूर्ति पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लें

गणेशोत्सव त्यौहार में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने माकूल प्रबंध किए हैं। कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झांकियों में बिजली साज-सज्जा, नियमानुसार अस्थाई कनेक्षन लेकर ही करें। विद्युत वितरण कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों से कहा है कि वे रसीद की लेमीनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल/झॉंकी के सामने लगाएं। विद्युत कनेक्शन मीटरीकृत होगा। विद्युत देयक की बिलिंग नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन हेतु लागू घरेलू दर पर की जाएगी तथा तदानुसार कंपनी में राशि जमा कराना होगी।

ख़बर मध्यप्रदेश

उज्जैन: खड़े हनुमानजी की विदेशों तक पहुंची महिमा, विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

Published

on

उज्जैन के श्री खड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु

उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित श्री खड़े हनुमानजी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था अब विदेशों तक पहुंच रही है। कंठाल से छत्री चौक मार्ग के चौड़ीकरण के कारण मंदिर फिलहाल अस्थायी टेंट में संचालित हो रहा है, लेकिन भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई है। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ अमेरिका, यूरोप, नेपाल और जॉर्डन से भी श्रद्धालु विशेष रूप से दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, बीते दो महीनों में करीब 225 विदेशी श्रद्धालु खड़े हनुमानजी के दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में नेपाल से लगभग 200 श्रद्धालुओं का एक जत्था भी मंदिर पहुंचा था।

सोशल मीडिया से विदेशों तक पहुंची मंदिर की ख्याति

मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यताओं और खड़े हनुमानजी के विशिष्ट स्वरूप की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशों तक पहुंच रही है। इसी से प्रभावित होकर दूसरे देशों के श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि विदेशी भक्तों की आमद लगातार बढ़ रही है। अस्थायी टेंट में पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।

डॉलर और यूरो भी कर रहे हैं भगवान के चरणों में अर्पित

Advertisement

विदेशी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार अपने देश की मुद्रा भी भगवान को भेंट कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी महेश बैरागी के अनुसार, दीपावली के बाद से गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से आने वाले भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के कारण मंदिर फिलहाल अस्थायी टेंट में संचालित हो रहा है, लेकिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, विदेशों से श्रद्धालुओं का पहुंचना भी इसी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

नागपुर की 3.74 करोड़ की लूट के तार बालाघाट से जुड़े, डोरली गांव के खेत में भूसे के ढेर से मिलीं नकदी से भरी 3 बोरियां

Published

on

बालाघाट के डोरली गांव में खेत के भूसे के नीचे छिपाई गई नकदी की बोरियां बरामद करती नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम

बालाघाट/नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में व्यापारी के कर्मचारियों से हुई 3.74 करोड़ रुपए की लूट के तार मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी शुभम को लेकर बालाघाट के डोरली गांव पहुंची। उसकी निशानदेही पर एक खेत में भूसे के ढेर के भीतर छिपाकर रखी गई नकदी से भरी तीन बोरियां बरामद की गईं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद रकम 4 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल ग्राम पंचायत डोरली में नोटों की गिनती की जा रही है। हालांकि, बरामद रकम का अंतिम आंकड़ा गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

जीजा के खेत में भूसे के ढेर में छिपाई थी नकदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम ने करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर अपने जीजा अरविंद डहरवाल के खेत में छिपा दिया था। बताया जा रहा है कि खेत में जगह उपलब्ध कराने में अरविंद ने सहयोग किया था।

मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को साथ लेकर डोरली पहुंची। उसकी निशानदेही पर खेत में तलाशी ली गई, जहां भूसे के ढेर के भीतर छिपाई गई तीनों बोरियां मिल गईं।

Advertisement

लूट की रकम बालाघाट कैसे पहुंची?

जांच के मुताबिक, 18 नवंबर की रात नागपुर के तुलसी नगर इलाके में व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से हथियारबंद बदमाशों ने नकदी से भरी कार लूट ली थी। कार में 3.74 करोड़ रुपए रखे थे। बदमाश कार को कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे।

इसके बाद नागपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहनों की जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस को शक था कि वारदात में स्थानीय लोगों की भी भूमिका हो सकती है। जांच के दौरान पुलिस की टीम मध्यप्रदेश के बालाघाट तक पहुंची और डोरली गांव के खेत से नकदी बरामद की।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स और सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेगी 225 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी

Published

on

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स चुनाव टले, 9 बैंकों को 325 करोड़

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नौ जिला सहकारी बैंकों को कुल 325 करोड़ रुपए की अंश पूंजी देने, वर्ष 2027 को युवा वर्ष घोषित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण सहित कई अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने अगले दो साल की कार्ययोजना तैयार करने के लिए दिसंबर में अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों के चिंतन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

पैक्स और जिला सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए टले

कैबिनेट ने प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, नई पैक्स समितियों का गठन और परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।दरअसल, पैक्स समितियों के प्रतिनिधि ही जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में मतदाता होते हैं। इसलिए पहले पैक्स समितियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद जिला सहकारी बैंकों के चुनाव होंगे।

9 जिला सहकारी बैंकों को मिलेगी 325 करोड़ की अंश पूंजी

Advertisement

सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नौ जिला सहकारी बैंकों को सरकारी अंश पूंजी देने का फैसला किया गया है।

रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर: पांच बैंकों को 25-25 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। कुल 125 करोड़ रुपए।

रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी: चार नए जिला सहकारी बैंकों को 50-50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कुल 200 करोड़ रुपए।

इस तरह नौ जिला सहकारी बैंकों को कुल 325 करोड़ रुपए की अंश पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।

2 दिसंबर को अफसरों का नीति चिंतन, 21-22 दिसंबर को मंत्रियों-विधायकों का शिविर

Advertisement

सरकार अपने तीन साल के कामकाज की समीक्षा करेगी। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अगले दो साल की रणनीति तैयार की जाएगी।

2 दिसंबर: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों का नीति चिंतन होगा। इसमें आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे।

21 और 22 दिसंबर: मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर होगा। इसमें आगामी दो साल की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें अनुपूरक बजट और कई शासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे।

खनिज से सालाना 30 हजार करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य

Advertisement

प्रदेश में खनिज रॉयल्टी से वर्तमान में 12,170 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर खनिज निगम लिमिटेड के माध्यम से नया सर्वे कराया जाएगा। पुराने आंकड़ों का भी विश्लेषण किया जाएगा। नई खदानों के विकास पर हर साल 70 से 80 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ मंजूर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधा से वंचित 1,834 मजरों-टोलों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी रहेगी।

योजना के तहत 20 से अधिक घरों वाली बस्तियों को विद्युतीकृत किया जाएगा। वहीं, 20 से कम घरों वाली छोटी बस्तियों और मोहल्लों में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था राज्य सरकार अपने खर्च पर करेगी।

Advertisement

एकात्म धाम परियोजना जारी रहेगी, तीन जगह बनेंगे ट्राइबल कैफे

ओंकारेश्वर में 2,424 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके मुख्य कार्य को आगामी सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में ट्राइबल कैफे स्थापित किए जाएंगे। यहां विदेशी पर्यटकों को जनजातीय खान-पान और संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। जनजातीय उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए भी आवेदन किए गए हैं।

2027 युवा वर्ष, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। इसके तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है। वहीं, भोपाल के नाथू बरखेड़ा में करीब 1,000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पहले चरण का शुभारंभ भी हो चुका है।

Advertisement

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में 25 उद्योगपतियों को जमीन

जुलाई में ग्वालियर में शुरू हुए टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में नवंबर तक 25 उद्योगपतियों को जमीन आवंटित की गई है। यहां निवेश के लिए 40 नए आवेदन भी मिले हैं। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां होने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

HPV वैक्सीनेशन में 100% लक्ष्य हासिल

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए गए HPV वैक्सीनेशन अभियान में मध्य प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है।

गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना जारी रहेगी

Advertisement

देसी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने वाली गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना जारी रखने का फैसला किया गया है। योजना के तहत प्रतिदिन छह लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गायों के पशुपालकों को ग्राम और ब्लॉक स्तर पर एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 साल के बेटे की मौत

Published

on

छतरपुर के हतना गांव में खेत की जुताई के दौरान कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और बेटे की मौत

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान और उसके 10 साल के बेटे की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के समय किसान का 10 साल का बेटा भी ट्रैक्टर पर सवार था। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना की है।

हादसे के दौरान किसान की 12 साल की बेटी राशि खेत में मौजूद थी। उसने अपनी आंखों के सामने पिता और छोटे भाई को ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरते देखा। वह चीखते हुए अपने चाचा को बुलाने पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

70 फीट गहरा था कुआं, 20 फीट तक भरा था पानी

खेत में बने कुएं की गहराई करीब 70 फीट बताई गई है। हादसे के समय उसमें लगभग 20 फीट पानी भरा हुआ था। ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। मोटर पंप की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला गया। रात करीब 7:10 बजे दो लोग शव निकालने के लिए कुएं में उतरे। रेस्क्यू के दौरान ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल लिया गया।

धनतेरस पर ही खरीदा था ट्रैक्टर

Advertisement

परिवार के लिए यह हादसा दोहरी त्रासदी बन गया। संतोष यादव ने धनतेरस के दिन ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। उसी ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय यह हादसा हो गया।

दो बहनों के बीच इकलौता भाई था दुर्गेश

संतोष का बेटा दुर्गेश कक्षा तीसरी में पढ़ता था। वह अपनी दो बड़ी बहनों आयुषी (14) और राशि (12) के बीच इकलौता भाई था। पिता और बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

उज्जैन में रेलवे का बुलडोजर एक्शन: माधव नगर स्टेशन के पास मस्जिद, मजार और शाही मकबरा हटाया; 15 हजार वर्गफीट जमीन खाली

Published

on

उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन के पास सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में रेलवे ने शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। माधव नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 के पास रेलवे की जमीन पर बने मस्जिद कलंदरी, मजार, शाही मकबरे और अन्य निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई 11 बजे तक चली। इसके लिए 6 जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं।

रेलवे के मुताबिक, करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण था। इसे खाली कराने के बाद यहां सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग और वेटिंग एरिया विकसित किया जाएगा।

6 जेसीबी से हटाए गए निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर 100 से अधिक RPF जवानों के साथ GRP और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम पवन बारिया और सीएसपी दीपिका शिंदे ने कार्रवाई की निगरानी की। सुबह से शुरू हुआ अभियान करीब छह घंटे तक चला।

हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद कार्रवाई

Advertisement

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, संबंधित जमीन रेलवे की है। इस पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने और रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जमीन खाली होने से स्टेशन परिसर के विस्तार और सिंहस्थ की तैयारियों में मदद मिलेगी।

वक्फ कमेटी ने जताया विरोध, कोर्ट जाने की चेतावनी

दूसरी ओर, कार्रवाई को लेकर वक्फ कमेटी ने आपत्ति जताई है। कमेटी के अध्यक्ष काजी मौलाना आरिफ नदवी ने आरोप लगाया कि मस्जिद कलंदरी, शाही मकबरा और मजारों को गलत तरीके से हटाया गया है। कमेटी का दावा है कि जमीन से संबंधित मामला भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल में लंबित है। उसने कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महापर्व आयोजित होना है। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। रेलवे की योजना है कि खाली कराई गई 15 हजार वर्गफीट जमीन पर होल्डिंग और वेटिंग एरिया बनाया जाए। इससे स्टेशन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और प्लेटफॉर्म पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending