ख़बर देश
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के निवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस ने कहा गैरकानूनी कार्रवाई

Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरकारी आवास पर पहुंची। टीम को लीड कर रहे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि उनसे यात्रा के दौरान कई महिलाएं मिलीं, जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे इसको लेकर ब्यौरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस दिया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आज दिल्ली पुलिस उनके सरकारी आवास पर पहुंची।
#WATCH | We've come here to talk to him. Rahul Gandhi gave a statement in Srinagar on Jan 30 that during Yatra he met several women & they told him that they had been raped…We're trying to get details from him so that justice can be given to victims: Special CP (L&O) SP Hooda pic.twitter.com/XDHru2VUMJ
— ANI (@ANI) March 19, 2023
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर सियासत तेज
कांग्रेस ने राहुल गांधी के निवास पर दिल्ली पुलिस के जाने को गैरकानूनी कार्रवाई बताते हुए इसे एक माहौल बनाने का प्रयास करार दिया। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुलिस की इस कार्रवाई को अडाणी मामले से ध्यान हटाने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि हम इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। हम लगातार सवाल उठाते रहेंगे। वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर कहा, कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर समझती है।
To divert from the Adani issue, they (BJP) are asking all these questions by sending the police. Rahul Gandhi & Congress will not get scared. No matter how much they try to save Adani, we will continue to question them: Congress President Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/wc63DDsz9G
— ANI (@ANI) March 19, 2023
#WATCH | A woman is raped &if Rahul Gandhi said this in front of the nation as an MP, then police have right to know this info. Today,police went to his home to deliver a notice&requested him to tell about those women. Now, Cong says democracy is in danger: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/NagaAEU7sH
— ANI (@ANI) March 19, 2023


ख़बर देश
Parliament: संसद का विशेष सत्र 4 दिन में ही खत्म, महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास

Parliament: नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। सदन में उपस्थित सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया था। लेकिन नारी शक्ति वंदन विधेयक के दोनों सदनों में पास होने के बाद सत्र एक दिन पहले ही खत्म हो गया।
संसद का 4 दिन चला विशेष सत्र पूरी तरह नए संसद भवन और महिला आरक्षण बिल के नाम रहा। नारी शक्ति वंदन बिल (महिला आरक्षण बिल) नए संसद भवन में पास होने वाला पहला बिल बन गया। सत्र की शुरुआत संसद की पुरानी बिल्डिंग (नया नाम-संविधान सदन) से हुई। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन में शिफ्ट हो गई। इसी दिन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) संसद में पेश किया गया।
लोकसभा में 20 सितंबर को करीब 7 घंटे की चर्चा के बाद महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। 21 सितंबर को बिल को राज्यसभा में पेश किया गया और सदन में मौजूद सभी 214 सदस्यों ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन किया। राज्यसभा में बिल पास होने के बाद अब इसे राज्यों की विधानसभाओं में भेजा जाएगा। आधी विधानसभाओं से पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद लोकसभा और विधानसभाओं की 33 फीसदी सीटें रिजर्व हो जाएंगी। हालांकि सीटों की संख्या के निर्धारण के लिए नई जनगणना और परिसीमन तक का इंतजार करना पड़ेगा।

ख़बर देश
Parliament: नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पास, विरोध में पड़े सिर्फ 2 वोट

LokSabha: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार 20 सितंबर को नारी शक्ति वंदन बिल (महिला आरक्षण बिल) पास हो गया। पर्ची से हुई वोटिंग में बिल के समर्थन में 454 और विरोध में सिर्फ 2 वोट पड़े। अब कल 21 सितंबर गुरुवार को ये बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसमें कोई शक नहीं कि वहां भी यह आसानी से पास हो जाएगा। इसके बाद बिल को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही यह कानून बन जाएगा।
बता दें कि विशेष सत्र के दूसरे दिन और नए संसद भवन में गणेश चतुर्थी पर कामकाज शुरू होने के पहले दिन 19 सितंबर को ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ को लोकसभा में पेश किया गया। बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया जाएगा। वर्तमान आंकड़ों के हिसाब से लोकसभा की 543 सीटों में सेे 181 सीटें 15 साल के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। संसद चाहेगी, तो इस समय सीमा को आगे भी बढ़ा सकती है।
लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि- ‘सामान्य, एससी, एसटी सभी पर समान रूप से यह आरक्षण लागू होगा। चुनाव के तुरंत बाद ही जनगणना और परिसीमन होगा और महिलाओं की भागीदारी सदन में बढ़ेगी। विरोध करने पर आरक्षण जल्दी नहीं आएगा।’
नारी शक्ति वंदन बिल (महिला आरक्षण बिल) के लागू होने में जो सबसे बड़ा रोड़ा है, वो है कि यह परिसीमन (डीलिमिटेशन) के बाद ही लागू होगा। परिसीमन के लिए जनगणना के पूरा होने तक इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल जो हालात हैं उसमें 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जनगणना और परिसीमन पूरा हो पाना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन इतना आसान भी नहीं है।

ख़बर देश
Anantnag: कोकरनाग क्षेत्र में 146 घंटे बाद एनकाउंटर खत्म, उजैर खान समेत दो आतंकी ढेर

Anantnag: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में पहाड़ी पर एक गुफा में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की करीब सात दिनों चली मुठभेड़ खत्म हो गई है। ऑपरेशन गडूल करीब 146 घंटे तक चला और इसे हाल के वर्षों में सबसे लंबा ऑपरेशन कहा जा रहा है। इस ऑपरेशन में लश्कर आतंकी उजैर खान का मार गिराया गया। जबकि एक आतंकी का जला हुआ शव मिला है। उसकी अभी पहचान नहीं हुई है। इस ऑपरेशन की शुरुआत में ही कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे। जबकि बाद में एक और सेना के जवान प्रदीप सिंह की शहादत हुई थी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों का बड़े क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है।

ख़बर देश
JK News: अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन 7वें दिन भी जारी, एक और शहीद जवान का शव मिला

JK News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ अब तक का सबसे लंबा ऑपरेशन 7वें दिन भी जारी है। अनंतनाग के गडोल पहाड़ी और फॉरेस्ट एरिया में एक गुफा में छिपे आतंकियों को सेना ने चारों तरफ से घेर रखा है। ऑपरेशन के दौरान एक और जवान का शव मिलने से शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। शहीद जवान प्रदीप सिंह 13 सितंबर को गोलीबारी शुरू होने के बाद से ही लापता थे। उनका शव 18 सितंबर की शाम 5 बजे कोकेरनाग मुठभेड़ स्थल से मिला। बता दें कि इससे पहले अनंतनाग ऑपरेशन में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजामिल भट्ट अपनी शहादत दे चुके हैं।
ऑपरेशन स्थल से एक और शव बरामद
सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से जली हालत में एक शव मिला है। फिलहाल जले हुए शव की पहचान नहीं हुई है। इस कारण शव का डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद हुआ शव किसी आतंकी का हो सकता है। सेना और आतंकियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। सेना के अफसरों के मुताबिक सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है। सेना ने तलाशी का दायरा पास के जंगलों और गांवों तक फैला दिया है। ऑपरेशन में ड्रोन और हेलिकॉप्टर को भी लगाया गया है।

ख़बर देश
Special Parliament Session: संसद का विशेष सत्र शुरू, पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है

Special Parliament Session Live: संसद का विशेष सत्र आज शुरू हो गया। संसद के पुराने भवन में संसदीय कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। 22 सितंबर तक चलने वाले विशेष सत्र के पहले दिन को छोड़कर बाकी दिन की कार्यवेाही नए संसद भवन में होगी। मंगलवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। पीएम मोदी ने आज सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रेस से बातचीत के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर कहा कि, ‘भारत के लिए यह गौरव का विषय है। चंद्रयान-3 मिशन नई प्रेरणा का स्रोत बना। भारत चांद पर भी तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति पॉइंट भारत के लिए प्रेरणा का केंद्र बना है।’
प्रधानमंत्री ने जी-20 आयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘जी-20 समिट की अभूतपूर्व सफलता देश के लिए गर्व का विषय है। पूरे विश्व में इस प्रकार की उपलब्धि को आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखा जाता है और जब ये सामर्थ्य विश्व के सामने आता है, तो अनेक संभावना, अनेक अवसर हमारे दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और सर्वसम्मति से G20 का डिक्लेरेशन, ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं।’
ऐतिहासिक निर्णयों वाला होगा विशेष सत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस से बातचीत में कहा कि इस समय पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल है। हम एक नए आत्मविश्वास को महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का विशेष सत्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये सत्र छोटा जरूर है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सत्र ऐतिहासिक निर्णयों का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित करना है, इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं, वो नए संसद भवन में होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी आदरणीय सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है। वो उमंग और उत्साह के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय यहां दें।”
प्रधानमंत्री के संबोधन से हुई सत्र की शुरूआत
विशेष सत्र की शुरूआत प्रधानमंत्री के संबोधन से हुई। पीएम मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की सराहना करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब इस ऐतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं। आजादी से पहले ये सदन काउंसिल का स्थान हुआ करता था। आजादी के बाद इस भवन को संसद भवन की पहचान मिली। ये सही है कि इस इमारत का निर्माण करने का फैसला विदेशी शासकों का था, लेकिन इसके निर्माण में पसीना, परिश्रम और पैसा मेरे देशवासियों के लगे थे।

-
ख़बर देश13 hours ago
Parliament: संसद का विशेष सत्र 4 दिन में ही खत्म, महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास
-
ख़बर उत्तर प्रदेश9 hours ago
Ayodhya: सरयू एक्सप्रेस में महिला आरक्षी से छेड़छाड़ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 2 अन्य घायल
-
ख़बर उत्तर प्रदेश4 hours ago
UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- हाईकोर्ट ले फैसला
-
ख़बर मध्यप्रदेश8 hours ago
MP News: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव अभियान समिति के को-चेयरमैन बनाए गए