ख़बर मध्यप्रदेश
शिवराज कैबिनेट: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कई कदम

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 263 स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना/उन्नयन किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसमें 07 जिला चिकित्सालयों के बिस्तरों की संख्या में वृद्वि, 21 सिविल अस्पतालों, 49 सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रों, 73 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 113 उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना/उन्नयन किया जाना है। मंत्रि-परिषद ने जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत 375 अस्थायी पदों को 1 मार्च 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निरंतर किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें:
एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वायुसेना अध्यक्ष, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे RKS भदौरिया
मध्यप्रदेश के सभी 6 नेशनल पार्क एक अक्टूबर से खुलेंगे, ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू


ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: शिवराज कैबिनेट ने दी तीन नई तहसीलों को मंजूरी, पन्ना में खुलेगा एग्रीकल्चर कॉलेज

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में तीन नई तहसीलों (new tehsil in mp)को मंजूरी दी गई। इसमें खण्डवा जिले में नवीन तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली जिले में नवीन तहसील बरगवां और आगर-मालवा जिले में नवीन तहसील सोयतकला के गठन की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। कैबिनेट ने इन तहसीलों में कामकाज के कुशल संचालन के लिए पदों को मंजूरी भी दी है।
नई तहसील छैगांव माखन
*जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन में वर्तमान तहसील खंडवा के राजस्व निरीक्षक मंडल चिचगोहन के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 20 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल छैगांव माखन के पटवारी हल्का क्रमांक 21 से 40 तक कुल 40 पटवारी हल्के तथा वर्तमान पंधाना तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल (डूल्हार) के पटवारी हल्का क्रमांक 01 से 19 तक कुल 19 पटवारी हल्के इस प्रकार कुल 59 हल्के समाविष्ट होंगे।
*जिला खण्डवा में तहसील छैगांव माखन के सृजन उपरांत शेष तहसील खण्डवा में राजस्व निरीक्षक मंडल जावर के हल्का क्रमांक 41 से 63 तक राजस्व निरीक्षक मंडल खंडवा 1 के हल्का क्रमांक 64 से 78, 84 से 90 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खण्डवा 2 के हल्का क्रमांक 91 से 94, 96 से 104 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सिंगोट के हल्का क्रमांक 105 से 125 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल पिपलोद हल्का क्रमांक 126 से 148 तक, इस प्रकार कुल 108 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, नायब तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 3, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 5 इस प्रकार कुल 17 पद स्वीकृत किए गए हैं।
नई तहसील बरगवां
*जिला सिंगरौली में नवीन तहसील बरगवां में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर गिर्द के पटवारी हल्का नंबर 32 व 33 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल बरगवां के पटवारी हल्का नंबर 34 से 52 तक, तहसील सरई के राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआनया के पटवारी हल्का नंबर 44 से 46 एवं 52 व 53 तक, तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 1 से 3 तक, इस प्रकार कुल 29 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*तहसील बरगवां के गठन के बाद शेष तहसील देवसर में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल सरोंधा के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 15 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर जिले के पटवारी हल्का नंबर 16 से 31 तक, इस प्रकार कुल 31 पटवारी हल्के समाविष्ट होगें तथा तहसील सरई में राजस्व निरीक्षक मंडल निवास के पटवारी हल्का नंबर 01 से 21, राजस्व निरीक्षक मंडल सरई के पटवारी हल्का नं. 22 से 43 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआयना के पटवारी हल्का नं. 47 से 51 व 54 से 62 इस प्रकार कुल 57 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*नवीन तहसील बरगवां में समाविष्ट किये जाने के लिए प्रस्तावित हल्कों के अपवर्जन करने के बाद तहसील सिंगरौली में तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 4 से 13 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खुटार के पटवारी हल्का 14 से 22 एवं 45 से 48 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल के पटवारी हल्के 42 एवं 44 एवं 49 से 59 तक, इस प्रकार कुल 36 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*नवीन तहसील बरगवां के कुशल संचालन के लिए तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3. (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी /बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किए गए हैं।
नई तहसील सोयतकला
*जिला आगर-मालवा में नवीन तहसील सोयतकला में तहसील सुसनेर के राजस्व निरीक्षक मंडल सोयतकला के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 24 तक, कुल 24 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे, जिसके बाद मूल तहसील सुसनेर में राजस्व निरीक्षक मंडल श्यामपुर के पटवारी हल्का नम्बर 25 से 35 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सुसनेर के पटवारी हल्का नम्बर 36 से 49 तक और राजस्व निरीक्षक मंडल मोड़ी के पटवारी हल्का नम्बर 50 से 59 तक, इस प्रकार कुल 35 पटवारी हल्के शेष रहेंगे।
*नवीन तहसील सोयतकला के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किए गए हैं।
पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी। इसकी स्थापना के लिये 3 वर्षों के लिये अनावर्ती व्यय 51 करोड़ 90 लाख 35 हजार रुपए तथा आवृर्ती व्यय 31 करोड़ 20 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के विस्तार के लिए 4600 करोड़ मंजूर
कैबिनेट ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की पूंजीगत योजना अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई में विस्तार इकाई 1×660 मेगावाट क्षमता की नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विदयुत इकाई लागत 4665 करोड़ 87 लाख रुपए की स्थापना का अनुमोदन किया। इकाई का क्रियान्वयन म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एस.ई.सी.एल. के मध्य गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा। इकाई से वर्ष 2027-28 में वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किए जाने की योजना है।
“कौशल विकास योजना” को स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में “कौशल विकास योजना” को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना में कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में स्थापित हो रहे ड्रोन स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 3 वर्ष में 6 हजार युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके लिये 22 करोड़ 73 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 539 करोड़ रुपए स्वीकृत
कैबिनेट ने श्योपुर जिले की चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना लागत राशि 539 करोड़ रुपए सैच्य क्षेत्र 15 हजार 300 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से विजयपुर विकासखण्ड के 16 ग्रामों का 11 हजार 118 हेक्टेयर क्षेत्र तथा सबलगढ़ विकासखण्ड के 16 ग्रामों की 4 हजार 112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

ख़बर मध्यप्रदेश
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में 75 IPS अफसरों का तबादला, 29 जिलों के बदले गए एसपी

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में शनिवार देर शाम 75 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। इसमें 29 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला खण्डवा के नए पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजे गए हैं। उनकी जगह छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है। ग्वालियर के एसपी अमित सांघी को पुलिस अधीक्षक, छतरपुर पदस्थ किया गया है। राजगढ़ के एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को भोपाल का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर छिंदवाड़ा रेंज के नए डीआईजी होंगे।
इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान
इंदौर देहात, उज्जैन, देवास, नीमच, बड़वानी, शाजापुर, अलीराजपुर, आगर मालवा, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, कटनी, मंडला, बैतूल, हरदा, रीवा, सिंगरौली, सागर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी।
नीचे देखें पूरी लिस्ट

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: 15 अगस्त तक 1 लाख पदों पर होगी भर्ती, आज युवाओं को 2779 करोड़ के ऋण वितरित

Neemuch: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2 लाख 31 हजार 760 युवाओं को विभिन्न स्व-रोजगार योजना में 2779 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसमें नीमच के नवीन मेडिकल कॉलेज तथा गांधी सागर-2 समूह पेयजल प्रदाय परियोजना का शिलान्यास और नवीन मंडी परिसर डूंगलावदा चंगेरा का लोकार्पण शामिल है। नीमच मेडिकल कॉलेज का नाम वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज होगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हर युवा को उसकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त तक 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में युवाओं को रोजगार के लिए 1 लाख से 50 लाख तक ऋण और अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। आज प्रदेश के हर जिले में रोजगार दिवस मन रहा है और युवकों को स्व-रोजगार के लिए ऋण वितरण किया जा रहा है।
नीमच के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों आपकी आत्मीयता और प्रेम ने मेरा हृदय जीत लिया।
मैं आपको वचन देता हूं कि आपके विश्वास को कभी खण्डित नहीं होने दूंगा और प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के सभी संकल्पों को पूर्ण करूंगा। pic.twitter.com/PqtKcXZgKM
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 24, 2023

ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: भोपाल में लगेंगी भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की प्रतिमाएं, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी बलिदान की गाथा

Bhopal News: देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस 23 मार्च पर उनकी याद में भोपाल के रविन्द्र भवन में राज्य सरकार ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के परिजन का स्वागत कर स्मृति-चिन्ह, श्रीफल और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने इस कार्यक्रम में भोपाल के मनुआभान टेकरी में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया, कि पहली से 12वीं तक की पाठ्य-पुस्तकों में अमर शहीदों के बलिदान की गाथा को पढ़ाया जायेगा, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें और देश-भक्ति की भावना से कार्य कर सकें।
भोपाल की मनुआभान टेकरी पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु जी, सुखदेव जी की प्रतिमा लगेगी और स्मारक बनेगा। पाठ्यक्रम में इनके बलिदान को सम्मिलित किया जायेगा।
भोपाल में भगत सिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी के शहादत के स्मृति प्रसंग के कार्यक्रम में वीरों को नमन् किया। https://t.co/KNBZaZHogJ https://t.co/sEG7wKZqMB pic.twitter.com/YHiu2knVOE— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 23, 2023
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि देश को आजादी दिलाने में योगदान देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिवीरों को याद करने का समय है। शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, वीरांगना लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, टंट्या मामा, भीमा नायक, रामप्रसाद बिस्मिल सहित अनेक अमर शहीदों ने भारत को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अमर शहीद हेमू कालानी का जन्म-दिन भी है, मैं उन्हें नमन करता हूं। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के परिजन किरणजीत संधु और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद केप्टन विक्रम बत्रा के परिजन गिरधारीलाल बत्रा ने भी अमर शहीदों की स्मृतियों और उनके विचारों को भी सबके सामने रखा।

ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मध्यप्रदेश सरकार की यूथ पॉलिसी लॉन्च, अब नौकरी के आवेदनों पर साल में सिर्फ एक बार लगेगी फीस

MP Youth Policy: राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यूथ महापंचायत में आज मध्यप्रदेश सरकार की यूथ पॉलिसी और यूथ पोर्टल लॉन्च कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमने 10,000 सुझावों के आधार पर इस यूथ पॉलिसी को तैयार किया है। यूथ महा पंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए अब बार-बार शुल्क नहीं देना पड़ेगा, बल्कि साल में सिर्फ एक बार फीस देकर ही सभी परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा यदि मध्यप्रदेश के किसी युवा को नौकरी के इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा, तो उसके लिए मध्यप्रदेश भवन में निशुल्क रहने का इंतजाम भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने एक हजार जनजातीय युवा कलाकारों को तीन महीने की अवधि के लिए 10 हजार रुपए मानदेय देने का भी ऐलान किया।
मध्यप्रदेश में युवाओं की समृद्धि के खुलते द्वार।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने की मध्यप्रदेश युवा नीति 2023 लॉन्च#MPYouthMahapanchayat2023#युवा_कौशल_कमाई_योजना_MP#यूथ_महापंचायत_MP pic.twitter.com/E3gGWyNFdc
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 23, 2023
मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना में हर महीने मिलेंगे 8000 रुपए
यूथ महापंचायत को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘आज मैं मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना की घोषणा कर रहा हूं। इसके तहत ऐसे युवा जिनकी 12वीं के बाद पढ़ाई छूट गई है या ग्रेजुएशन के बाद जब तक परमानेंट जॉब नहीं मिलती, तब तक उन युवाओं को विभिन्न सेक्टर में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी और इस दौरान उन्हें 8 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी अप्रेंटिसशिप योजना बताया। सीएम चौहान ने कहा कि 1 जून से यूथ पोर्टल (yuvaportal.mp.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
आज मैं #मुख्यमंत्री_युवा_कौशल_कमाई_योजना की घोषणा कर रहा हूं।उसके तहत ऐसे युवा जिनकी 12वीं के बाद पढ़ाई छूट गई है या ग्रेजुएशन के बाद जब तक परमामेंट जॉब नहीं मिलती तब तक उन युवाओं को विभिन्न सेक्टर में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी और इस दौरान उन्हें 8 हजार रू प्रतिमाह दिया जाएगा: CM pic.twitter.com/OoclguBE3D
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 23, 2023
राज्य युवा आयोग का होगा पुनर्गठन, युवा बजट बनेगा
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा आयोग का पुनर्गठन 5 अप्रेल तक कर दिया जाएगा। ताकि आपके सुझाव आते रहें। उन्होंने कहा कि अगले साल से बजट में “युवा बजट” शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल से हर साल प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा आयोग का पुनर्गठन 5 अप्रेल तक कर दिया जाएगा। ताकि आपके सुझाव आते रहें। अगले साल से बजट में "युवा बजट" शामिल किया जाएगा।
अगले वर्ष से हर साल प्रदेश में #खेलो_एमपी_यूथ_गेम्स का आयोजन किया जाएगा : CM#MPYouthMahapanchayat#युवा_कौशल_कमाई_योजना_MP pic.twitter.com/QAvZbHQ8mk
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 23, 2023
100 करोड़ की लागत से बनेगा स्टूडेंट इनोवेशन फंड
प्रदेश के ऐसे युवा जिनके पास कुछ नया करने के यूनीक आइडिया हैं, लेकिन फंड की कमी की वजह से वो उन्हें जमीन पर नहीं उतार पा रहे हैं, तो ऐसे युवाओं की मदद के लिए स्टूडेंट इनोवेशन फंड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए स्टूडेंट इनोवेशन फंड के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके अलावा जिला स्तर पर विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र भी बनाए जाएंगे। इनमें लाइब्रेरी, डिजिटल स्टूडियो, हॉस्टल, करियर गाइडेंस भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के लिए अलग-अलग भाषाएं सीखने के लिए बेसिक एडवांस कोर्स प्रारंभ करने की भी घोषणा की।
युवाओं को अलग-अलग भाषाएं सिखाने के लिए बेसिक एडवांस कोर्स प्रारंभ किया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।
100 करोड़ रू की लागत से स्टूडेंट इनोवेशन फंड बनाया जाएगा: CM #यूथ_महापंचायत_MP #MPYouthMahapanchayat pic.twitter.com/fF9tArqktK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 23, 2023
NEET के आधार पर बनेंगी दो मेरिट लिस्ट
मुख्यमंत्री चौहान ने यूथ महापंचायत में ऐलान किया, कि NEET के आधार पर दो मेरिट लिस्ट बनाई जाएंगी। इसमें एक लिस्ट में 95% नीट से, जबकि दूसरी लिस्ट में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए 5% आरक्षण देकर अलग से मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री मेधावी योजना की फीस की सीमा भी 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य होगा। योग शिक्षा के लिए भी अब हर गांव में खेल मैदान बनाया जाएगा।
