ख़बर मध्यप्रदेश
MP BOARD RESULT: कक्षा 10वीं में नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने किया टॉप, 12वीं में प्रगति मित्तल रहीं टॉपर
भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 12वीं में 6 लाख 97 हजार 880 में से 72.72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 छात्रों में से 59. 54 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
बेटी नैन्सी दुबे उनके परिजनों एवं गुरुजनों को बहुत -बहुत बधाई! https://t.co/dybuWqYL5T
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) April 29, 2022
बेटी सूचिता पांडेय उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को बहुत बहुत बधाई! https://t.co/agqZCdwdTV
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) April 29, 2022
कक्षा 12वीं की 20 जून और कक्षा 10वीं की 21 जून से सप्लीमेंट्री परीक्षा
कक्षा 12वीं में इस वर्ष 96751 परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री प्राप्त हुई है। सप्लीमेंट्री परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को ली जाएगी। कुल 1 लाख 19 हजार 851 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। वहीं इस वर्ष कक्षा 10वीं में 99 हजार 710 परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री प्राप्त हुई है। सप्लीमेंट्री परीक्षा दिनांक 21 जून 2022 से 30 जून 2022 तक आयोजित की जायेगी। कक्षा 10वीं में कुल 3 लाख 55 हजार 371 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए म.प्र. राज्य ओपन बोर्ड से “रूक जाना नहीं” योजना के अन्तर्गत केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध है।
टॉपर्स की लिस्ट
कक्षा 10वीं
प्रथम स्थान –
- कुं नैन्सी दुबे- 496 अंक, छतरपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, क्रमांक-1
- कुं सुचिता पाण्डे- 496 अंक, सतना
दूसरा स्थान-
- श्री आयुष मिश्रा- 495 अंक, रीवा
- श्री पार्थ नारायण शर्मा- 495 अंक, राजगढ़
तीसरा स्थान-
- कुं दिव्यांशी मिश्रा- 494 अंक, नरसिंहपुर
चौथा स्थान-
- कुं मेहर कुरैशी- 493 अंक, नैनपुर मण्डला
पांचवां स्थान-
- कुं. सई सुभावल्ली नाईक- 492 अंक, नरसिंहपुर
- कुं. कोमल कुशवाहा- 492 अंक, चाकघाट रीवा
- श्री अमान मोहम्मद- 492 अंक, सिंगरौली
कक्षा 12वीं
(विज्ञान- गणित) समूह
- प्रथम स्थान- कु. प्रगति मित्तल – 494 अंक
- दूसरा स्थान- श्री लक्षदीप धाकड़ -491 अंक
- तीसरा स्थान- श्री आयुष तिवारी और कु. वेदिका विश्वकर्मा – 490 अंक
जीव विज्ञान समूह
- प्रथम स्थान- कु. दिव्यता पटेल और कु. लवली राजा परमार – 491 अंक
- दूसरा स्थान- कु. रितु प्रजापति – 488 अंक
- तीसरा स्थान- कु. आयुषी शुक्ला- 487 अंक
वाणिज्य समूह-
- प्रथम स्थान- कु. खुशबू शिवहरे और कु. हर्षिता पाण्डे – 480 अंक
- दूसरा स्थान- कु, श्रुति उपाध्याय और कु, कशिश बलेजा- 479 अंक
- तीसरा स्थान- कु. नीलम थडानी- 478 अंक
कला समूह
- प्रथम स्थान- कु. इशिता दुबे- 480 अंक
- दूसरा स्थान- कु. रोशिता सिंह और कु. अनुजा दीक्षित- 479 अंक
- तीसरा स्थान- सजल जैन, 478 अंक
कृषि समूह-
- प्रथम स्थान- कु. कृपा और कु. प्रांजली यादव- 479 अंक
- दूसरा स्थान- श्री अंकित सूर्यवंशी- 473 अंक
- तीसरा स्थान- कु. आम्रपाली यादव- 471 अंक
ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह
- प्रथम स्थान- कु. शिल्पी बघेल- 453 अंक
- दूसरा स्थान- कु. आस्था सिंह और कु. तंजिला बानो- 451 अंक
- तीसरा स्थान- कु. रेणु कुशवाह- 448 अंक
ख़बर मध्यप्रदेश
PM Modi: पूर्व सीएम शिवराज के लिए पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, विरासत टैक्स पर कांग्रेस को घेरा
PM Modi in MP: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। आज पीएम मोदी ने सागर, हरदा और बैतूल में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी भोपाल में मेगा रोड शो भी किया। हरदा में पीएम मोदी ने मंच से पूर्व सीएम और विदिशा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की भविष्य में क्या भूमिका होगी, इसे स्पष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि मैं शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाना चाहता हूं।
भाई शिवराज जी मेरे साथी हैं, हमने मुख्यमंत्री रहते हुए साथ में काम किया। जब वह संसद में थे, तब मैं महामंत्री था।
वह विदिशा से उम्मीदवार हैं, उन्हें भारी मतों से जिताना है।
– आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#मोदीमय_मध्यप्रदेश #PhirEkBaarModiSarkaar pic.twitter.com/XjcHBWg1iN
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 24, 2024
कांग्रेस और इंडी अलायंस पर प्रधानमंत्री ने साधा निशाना
पीएम मोदी ने सागर, हरदा और बैतूल में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।
#WATCH बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अपने घोषणापत्र में कांग्रेस लगातार धर्म आधारित आरक्षण की बात कर रही है। तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अभी नाम लेकर कहा है कि वह मुस्लिमों को आरक्षण दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए… pic.twitter.com/jTyk7xh2vS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। कांग्रेस ने कहा है कि वह विरासत टैक्स लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी।
#WATCH सागर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह इनहेरिटेंस टैक्स लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी। कांग्रेस, भारत के सामाजिक… pic.twitter.com/GvmT7s1fOP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
पीएम मोदी ने बैतूल में कहा- मीडिया रिपोर्ट में आया कि इंडी गठबंधन वाले वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे है। मतलब एक साल एक पीएम, दूसरा साल दूसरा पीएम, तीसरा साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम। ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्सन करने लगे है।
#WATCH बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें… pic.twitter.com/RlSQaFwPtU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board Result 2024: 10 वीं बोर्ड में अनुष्का अग्रवाल, 12वीं बोर्ड में अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर
MP 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12 बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बोर्ड की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी जा कर दी गई है। एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल पिता जय प्रकाश अग्रवाल निवासी नैनपुर जिला मंडला ने एमपी में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। अनुष्का को गणित और विज्ञान में 100 में से 100 नंबर हासिल हुए हैं। मेरिट में कुल 82 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 37 छात्र और 45 छात्राएं हैं। 10वीं बोर्ड में इस साल कुल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि 41.9% स्टूडेंट्स फेल हो गए। यह पिछले साल से 5.19 प्रतिशत कम है।
एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
MP Board 10th State Merit List
12 वीं बोर्ड में रीवा की अंशिका मिश्रा और विदिशा की मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड परीक्षा में रीवा की अंशिका मिश्रा (साइंस-मैथ्स ग्रुप) और सिरोंज, विदिशा की मुस्कान दांगी (कॉमर्स ग्रुप) ने 500 में से 493 अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। छपारा,सिवनी की सना अंजुम खान (साइंस-बायोलॉजी ग्रुप) ने 500 में से 487 और शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट ग्रुप में 500 में से 487 अंक हासिल कर अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है। एग्रीकल्चर ग्रुप में पहाड़ी खेड़ा, पन्ना के विनय पांडे ने 500 में से 480 अंक लाकर अपने ग्रुप में टॉप किया है। वहीं, फाइन आर्ट और होम साइंस ग्रुप में समनापुर, डिण्डौरी की नंदिनी मलगम ने 500 में से 464 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है।
एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट लिस्ट देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board 10th-12th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट बुधवार को होगा जारी, यहां करें चेक
MP Board 10th-12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को दोपहर चार बजे जारी करेगा। एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट जानने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
1.एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2.इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3.पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
4.एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट सामने होगा।
5.एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
ये भी पढ़ें:
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे जारी, ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर
MP Board 5th, 8th Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज मंगलवार को कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें कक्षा पांचवीं का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा, जबकि कक्षा आठवी का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा। कक्षा पांच में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18% बच्चे पास हुए। मदरसे में 73.26% बच्चे ही पास हो सके। कक्षा आठ की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 86.22% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.60% बच्चे पास हुए। मदरसों का पास प्रतिशत 67.40% ही रहा। बता दें कि इस साल पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
ग्रामीण स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board Result: मंगलवार दोपहर जारी होंगे एमपी बोर्ड की 5वीं-8वीं परीक्षा के नतीजे, यहां करें चेक
MP Board Result: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड के मुताबिक 5वीं-8वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल, 2024 को दोपहर 12:30 पर घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – rskmp.in का प्रयोग कर सकेंगे।
बता दें कि एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 14 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल 8.65 लाख से अधिक छात्रों ने एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं की परीक्षा में और 7.70 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षा 2023 में भाग लिया था।
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
चरण 2: ‘एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 5वीं या 8वीं’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4: भविष्य के सन्दर्भ के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
-
ख़बर देश18 hours ago
Sandeshkhali: बच्चों की तरह आंसू बहा रहा शेख शाहजहां, BJP बोली- रेपिस्ट का स्वैग गायब हो गया
-
ख़बर मध्यप्रदेश7 hours ago
PM Modi: पूर्व सीएम शिवराज के लिए पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, विरासत टैक्स पर कांग्रेस को घेरा
-
ख़बर मध्यप्रदेश11 hours ago
MP Board Result 2024: 10 वीं बोर्ड में अनुष्का अग्रवाल, 12वीं बोर्ड में अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर
-
ख़बर उत्तर प्रदेश19 hours ago
UP Weather: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बढ़ेगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
-
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours ago
CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा रिजल्ट