ख़बर मध्यप्रदेश
7 मार्च के बाद तीखे होंगे धूप के तेवर, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

भोपाल:मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से धूप चुभने लगी है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी बने रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिसकी वजह से अभी रात में गर्मी नहीं पड़ रही है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आगामी दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। लेकिन सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। इससे मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से भयंकर गर्मी पड़ने लगेगी। साथ ही इस दौरान उमस भी बढ़ जाएगी।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं, 7 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की वजह से हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी होने लगेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
R.O. No. 12276/ 129



ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से लौटेगी कड़ाके की ठंड, कुछ हिस्सों में जारी रहेगी हल्की बूंदाबांदी

MP weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। प्रदेश में शनिवार 28 जनवरी से फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके चलते फिर से मौसम बिगड़ेगा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर सहित प्रदेश के अनेकों संभाग में 29 से 31 जनवरी के बीच हल्की बारिश के साथ धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
आज से फिर करवट बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल 28 जनवरी से एक्टिव वेदर सिस्टम के कारण आज 29 जनवरी से प्रदेश में ग्वालियर चंबल संभाग, छतरपुर और दतिया में कोल्ड-डे की स्थिति बनने के आसार हैं। वहीं, ग्वालियर में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल सकती हैं। इसके मालवा, निमाड़ में हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंड की फिर से वापस से वापसी होगी।
इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
प्रदेश में आगामी 24 घंटों में रीवा और शहडोल चंबल के सभी जिलों समेत भोपाल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर में ठंड के अलावा कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसमें सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और दतिया में देखने को मिलेगा। कई जिलों में मावठा गिरने की भी स्थिति भी बन सकती है। राजस्थान में बन रहे एक चक्रवातीय घेरा की वजह से फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी लाड़ली बहन योजना

Narmada Jayanti: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जायेगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत् मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।
अब लाड़ली बहना योजना…
नर्मदा जयंती पर बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को ₹1000/माह यानी हर साल ₹12 हजार दिए जाएंगे। pic.twitter.com/a8l3J106pW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 28, 2023
नर्मदापुरम को दी कई सौगातें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती पर नर्मदपुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहाँ आधुनिक बस स्टेण्ड भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकार्पण, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन, 2 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री अधो-संरचना एवं विभिन्न विकास कार्य और 5 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुअली भूमि-पूजन किया।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की गई जान

Mp Fighter Jet Crash: मुरैना के पास एयरफोर्स के दो फाइटर जेट सुखोई-30 और मिराज 2000 टकराकर क्रैश हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 9:55 बजे हुआ। एयरफोर्स के मुताबिक दोनों फाइटर जेट रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर थे। दोनों लड़ाकू विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गए हैं। जबकि दो क्रैश होने से पहले सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है। एयरफोर्स से दुर्घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर सीडीएस अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल से बात की है। एयरफोर्स में घटना के कारणों के जांच के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
The IAF deeply regrets to inform that Wg Cdr Hanumanth Rao Sarathi suffered fatal injuries during the accident. All air warriors and the fraternity stand strongly with the bereaved family.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) January 28, 2023
#WATCH | Wreckage seen. A Sukhoi-30 and Mirage 2000 aircraft crashed near Morena, Madhya Pradesh. Search and rescue operations launched. The two aircraft had taken off from the Gwalior air base where an exercise was going on. pic.twitter.com/xqCJ2autOe
— ANI (@ANI) January 28, 2023
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: पुलिस के जवानों को तनाव मुक्त रखने अवकाश के लिए संस्थागत व्यवस्था बनेगी- मुख्यमंत्री शिवराज

MP Police News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रक्षित केन्द्र, नेहरू नगर भोपाल में 6000 आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए टीम भावना आवश्यक है। हमारी छवि मेहनत, प्रमाणिकता और ईमानदारी से ही बनती है। जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वालों, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, राज्य सरकार आपके साथ है। प्रत्येक नव आरक्षक की कोशिश यह हो कि वह जहां पदस्थ हो, वहां की जनता उसकी कार्यप्रणाली के उदाहरण दें। मुख्यमंत्री ने नव आरक्षकों को अपनी कार्य-प्रणाली में आधुनिक तकनीक का हरसंभव उपयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस के जवानों को तनाव मुक्त रखने और उन्हें निश्चित समय-सीमा में अवकाश मिलने के लिए संस्थागत व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस जवान अपनी बीट की गतिविधियों को लेकर रहें जागरूक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नव आरक्षक जैसा काम करेंगे, उनकी छवि वैसी ही बनेगी। मध्यप्रदेश पुलिस का मतलब है, सज्जनों के लिए फूल से अधिक कोमल और दुष्टों व अपराधियों के लिए वज्र से अधिक कठोर। पुलिस आरक्षक के रूप में अपनी बीट की सभी गतिविधियों और वहाँ के लोगों के प्रति जागरूक रहना आपका कर्तव्य है। नव आरक्षक अपनी बीट के अवैध काम करने वालों से मित्रवत होने से बचें, यह सावधानी और सतर्कता आपके कर्तव्य निर्वहन के लिए आवश्यक है। नव आरक्षकों को यह भरोसा जगाना होगा कि आप जनता के रक्षक हैं।
फिटनेस पर दें ध्यान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन के लिए आरक्षकों को फिटनेस पर ध्यान देना आवश्यक है। आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार, निरंतर सक्रियता, पीड़ित को संवदेना को साथ सुनना, उसके प्रति मृदु व्यवहार, धैर्य, बोलचाल में संतुलन और काम के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री चौहान ने नव आरक्षकों से कहा कि आप प्रशिक्षण पर ध्यान दें, जनता की सेवा करें, अपराधियों को कुचलें, अपने कर्तव्य की पूर्ति कर सफलता की सीढ़ियों पर अग्रसर हों। मैं आपका शुभचिंतक और अभिभावक भी हूं।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मुख्यमंत्री ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण, बोले- मेहनत की कमाई से बनाया गया किसी का मकान अवैध नहीं होगा

Jabalpur News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश की विकास दर 19.76% है। प्रचलित दरों पर हिन्दुस्तान में सबसे तेज विकास की दर हमारे प्रदेश की है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में कभी प्रदेश का योगदान 3.60% होता था, जो अब बढ़कर 4.60% हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा। अभी हमने टीकमगढ़ में 10500 और सिंगरौली में 25000 से ज्यादा लोगों को प्लॉट दिए हैं। प्रदेश में जिसने मेहनत से अपना मकान बनाया उसका मकान और कॉलोनी अवैध नहीं रहेंगे। उनको वैध करने के लिए हम नियम बदल रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज के संबोधन की बड़ी बातें

1.जल जीवन मिशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के 55 लाख घरों में पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था हो चुकी है। आने वाले वर्ष के अंत तक 1.40 करोड़ घरों में यह व्यवस्था की जायेगी।
2.आज मध्यप्रदेश में 26000 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। हमारा संकल्प है कि हर घर सोलर पैनल बिछे।
3.प्रदेश में इस साल एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
4. जबलपुर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत नया औद्योगिक शहर रांझी तहसील के ग्राम भटोली के पास बसाया जाएगा। इसके लिए 820 एकड़ जमीन चिन्हित है। इसमें औद्योगिक प्लांट्स होंगे, जहां गारमेंट और टेक्सटाइल यूनिट्स होंगे।
5. नर्मदा परिक्रमा पथ और नर्मदा कॉरिडोर का तीन चरणों में विकास किया जाएगा।
R.O. No. 12276/ 129


-
ख़बर मध्यप्रदेश21 hours ago
MP News: नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी लाड़ली बहन योजना
-
ख़बर देश20 hours ago
Bharat Jodo Yatra: पुलवामा हमले के घटनास्थल पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
-
ख़बर मध्यप्रदेश8 hours ago
MP News: प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से लौटेगी कड़ाके की ठंड, कुछ हिस्सों में जारी रहेगी हल्की बूंदाबांदी
-
ख़बर देश3 hours ago
Odisha Naba Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को करीब से मारी गोली, हालात गंभीर
-
ख़बर उत्तर प्रदेश3 hours ago
UP News: समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, 14 महासचिव बनाए गए