खेल खिलाड़ी
IND vs BAN Test: भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में 280 रन से हराया, 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs BAN Test: भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई। भारत ने 515 रनों का लक्ष्य दिया था। 6 विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 113 रन भी बनाए। जडेजा ने भी तीन विकेट झटके। टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फॉलोऑन न खिलाते हुए 227 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी और बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट दिया।
515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 37वां फाइव विकेट हॉल रहा और उन्होंने इस मामले महान शेन वॉर्न की बराबरी की। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा; फिन एलन का सबसे तेज शतक

Kolkata: न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम ने South Africa को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला गया, जहां कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे Finn Allen, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों पर शतक जमाया था।
साइफर्ट की तीसरी फिफ्टी, ओपनिंग में शतकीय साझेदारी
ओपनर Tim Seifert ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया। इस साझेदारी को Kagiso Rabada ने 10वें ओवर में तोड़ा।
भारत से संभावित मुकाबला?
न्यूजीलैंड इससे पहले 2021 में भी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था। कीवी टीम भारत को दो आईसीसी फाइनल में हरा चुकी है- 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी)। अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा या नहीं, यह दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। कीवी टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी और आक्रामक रणनीति ने उसे खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया है। फाइनल में टीम का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
खेल खिलाड़ी
IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए नॉकआउट में एंट्री की। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच खत्म किया।
कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लेकर अहम झटके दिए, लेकिन आखिरी पांच ओवर में कैरेबियाई टीम ने तेजी दिखाते हुए 70 रन जोड़ दिए और स्कोर 195 तक पहुंचा दिया। शाई होप और रोस्टन चेज ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े, वहीं रोवमन पॉवेल और होल्डर ने 35 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत फिनिश दिया।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर रनरेट बनाए रखा, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 18 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिर किया।
इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, Hardik Pandya के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीत का चौका सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया। उनकी 97 रन की नाबाद पारी ने भारत को दबाव से निकालकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।
इस जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब निगाहें मुंबई में होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताबी मुकाबले की दहलीज पार करने उतरेगी।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup: भारत की सुपर-8 में पहली जीत, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप tILAK के सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से South Africa national cricket team सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक का अहम योगदान
भारत की ओर से Abhishek Sharma ने 55 रन बनाए, जबकि Hardik Pandya ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। Tilak Varma ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।
धीमी रही जिम्बाब्वे की शुरुआत
257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। हालांकि ओपनर Brian Bennett ने एक छोर संभाले रखा और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
अर्शदीप की घातक गेंदबाजी
भारत की ओर से Arshdeep Singh ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा Varun Chakravarthy, Axar Patel और Shivam Dube को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत
Sanju Samson, अभिषेक शर्मा, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Suryakumar Yadav (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जशप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी
खेल खिलाड़ी
Shikhar Dhawan Marriage: शिखर धवन ने आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की शादी, जनवरी में हुई थी सगाई

Shikhar Dhawan Marriage: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी कर ली है। इस खास मौके की झलक स्पिनर Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर साझा की। चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिनमें शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।
जनवरी में हुई थी सगाई
40 वर्षीय पूर्व भारतीय ओपनर ने 12 जनवरी को सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे मुस्कान से लेकर सपनों तक सब कुछ साझा कर रहे हैं और जीवनभर एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आईपीएल के दौरान भी सोफी को स्टैंड्स में धवन और उनकी टीम को सपोर्ट करते देखा गया था।
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात धवन से हुई, उस समय वे यूएई में कार्यरत थीं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) रह चुकी हैं।वर्तमान में वे धवन की स्पोर्ट्स कंपनी ‘दा वन स्पोर्ट्स’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कैसलरॉय कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। सोफी धवन के सोशल मीडिया वीडियो में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।
तलाक के बाद मुश्किल दौर
धवन का निजी जीवन पिछले कुछ वर्षों में चर्चा में रहा। 2023 में उनका अपनी पहली पत्नी Aesha Mukerji से तलाक हो गया था। दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। तलाक के बाद धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे लंबे समय से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। दिल्ली की अदालत ने फैसले में कहा था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, हालांकि उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं दी गई थी। अब नए जीवन की शुरुआत के साथ धवन के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup 2026: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक विजय, सुपर-8 में एंट्री, ग्रुप-A में टॉप पर

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के अंतर से यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया और ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध स्वरूप हाथ नहीं मिलाया था।
भारत ने बनाए 175 रन, ईशान की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही बेअसर, 61 रन से जीत
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम दबाव में बिखर गई और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से रन गति पर लगाम लगाई और मैच एकतरफा बना दिया।
प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ख़बर देश16 hours agoLPG price hike: घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, दिल्ली में 913 रुपए हुआ दाम; कॉमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपए बढ़ा
Film Studio5 hours agoDhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
ख़बर उत्तरप्रदेश2 hours agoMathura: ‘अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनेगा भव्य कृष्ण मंदिर: योगी आदित्यनाथ
ख़बर मध्यप्रदेश6 hours agoMP Weather: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 38°C तक पहुंचने का अनुमान


















