ख़बर देश
NEET UG Revised Result: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा घोषित हुआ रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG Revised Result: सुप्रीम कोर्ट के 18 जुलाई के आदेश के बाद आज 20 जुलाई को एनटीए ने नीट यूजी (NEET UG) के नतीजे एक बार फिर जारी कर दिए। दरअसल सर्वोच्च अदालत ने 18 जुलाई को 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को नीट का रिजल्ट सिटी और सेंटर वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने छात्रों की पहचान छुपाकर रखने का भी निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाना होगा।
2.वेबसाइट के फ्रंट पेज पर ही रिवाइज्ड स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव है।
3. “Click here for NEET 2024 Revised Score Card!” वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉगिन क्रेडेंशिय जैसे आवेदन संख्या जन्मतिथि और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
5.रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET UG 2024 Counselling Date) जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।
ख़बर देश
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, ट्रम्प ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया, मोदी बोले– 1.4 अरब भारतीयों की ओर से धन्यवाद

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, उस पर सोमवार को मुहर लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया। सोमवार सुबह ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की जानकारी साझा की।
ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा। ट्रम्प के मुताबिक, ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे।
अगस्त में लगने वाली पेनल्टी भी हटेगी
ट्रम्प ने अप्रैल 2025 में भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर अगस्त में अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अब भारत पर सिर्फ 18% टैरिफ ही लगेगा। रूस से तेल खरीद को लेकर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटा ली जाएगी।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
ट्रम्प ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा खरीद और ट्रेड डील पर चर्चा की। ट्रम्प के मुताबिक, मोदी की दोस्ती और अनुरोध पर दोनों देशों के बीच तुरंत ट्रेड डील पर सहमति बनी।
मोदी बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प से बात कर उन्हें खुशी हुई। मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने के फैसले के लिए उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से ट्रम्प का आभार जताया। मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ आते हैं, तो इससे लोगों को फायदा होता है और सहयोग के नए अवसर बनते हैं।
भारत अब कम टैरिफ वाले देशों में शामिल
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में ट्रेड डील की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दस्तावेजों पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर होंगे, लेकिन समझौता लगभग तय है। राजदूत गोर के मुताबिक, पहले भारत पर ज्यादा टैरिफ लगता था, लेकिन अब भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जिन पर अमेरिका कम टैरिफ लगाता है। उन्होंने इसे मोदी-ट्रम्प की मजबूत दोस्ती का नतीजा बताया।
ख़बर देश
Trump-Modi: PM मोदी से डोनाल्ड ट्रम्प की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों और वैश्विक हालात पर चर्चा की अटकलें

Trump-Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा की है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक राजनीतिक हालात और दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंध और सुरक्षा सहयोग जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं और वैश्विक राजनीति में तेज बदलाव देखे जा रहे हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसी दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो साझा की, जबकि दूसरी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई दी। इन पोस्ट्स के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को अहम माना जा रहा है।
ख़बर देश
Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब जस का तस, डिफेंस बजट 15% बढ़ा; 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक AIIMS का ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। 85 मिनट के बजट भाषण में आम करदाताओं के लिए कोई बड़ा सीधा ऐलान नहीं किया गया, लेकिन टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने, डिफेंस सेक्टर, हेल्थ, रेलवे और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस साफ नजर आया।
बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च कर दी गई है। नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स फॉर्म को सरल बनाने का दावा किया गया है।
लोकसभा चुनावी साल के बावजूद बजट में कोई सीधा चुनावी वादा नहीं दिखा। वित्त मंत्री इस दौरान कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं, लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी जैसे चुनावी राज्यों को लेकर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई।
डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में सरकार ने सुरक्षा और जियो-पॉलिटिक्स पर खास जोर दिया। डिफेंस बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है। हथियारों की खरीद और आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे, जो पिछले साल के मुकाबले 22% ज्यादा है।
हेल्थ और आयुर्वेद पर जोर
कैंसर की 17 दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क हटा दिया गया है, जिससे इलाज सस्ता होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोलने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब बनाने की घोषणा की गई है।
रेल, शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं
बजट में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स, करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी, रेयर अर्थ मिनरल्स, खेती-किसानी, हैंडलूम और पर्यटन सेक्टर को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है।
ख़बर देश
Maharashtra: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे शरद पवार

Mumbai: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल देखा गया जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह मुंबई के लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण के दौरान माहौल बेहद भावुक था और बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से पूरा सभागार गूंजता रहा।
सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया। यह पद पहले अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था और पार्टी ने सुनेत्रा पवार को उसी जिम्मेदारी के लिए चुना। इससे पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए कार्य करेंगी और दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेंगी।
ख़बर देश
Ajit Pawar Funeral: अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में संपन्न, बेटों ने दी मुखाग्नि; महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने पिता को मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल अर्पित कर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग बारामती पहुंचे। देर रात से ही समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में यातायात जाम की स्थिति बन गई। समर्थक बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों के जरिए पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान एक से दो किलोमीटर तक लोगों का सैलाब नजर आया।
प्लेन क्रैश में हुआ था निधन
अजित पवार का निधन बुधवार सुबह एक विमान हादसे में हुआ था। उनका चार्टर्ड प्लेन सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे के वक्त उनकी उम्र 66 वर्ष थी। इस दुर्घटना में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई थी।
चुनावी कार्यक्रम में जाने वाले थे पुणे
अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours agoChhattisgarh: CM साय ने छत्तीसगढ़ के पहले स्पेस सेंटर का किया उद्घाटन, कैप्टन शुभांशु शुक्ला बोले- यह मेरी नहीं, पूरे भारत की अंतरिक्ष यात्रा
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours agoRaipur: धान खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय के निर्देश पर किसानों को 2 दिन की अतिरिक्त राहत
खेल खिलाड़ी18 hours agoSC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान
ख़बर मध्यप्रदेश18 hours agoMP Cabinet: निमाड़ के 25,602 विस्थापित परिवार बनेंगे जमीन के मालिक, सरकार कराएगी मुफ्त रजिस्ट्री, 600 करोड़ का राजस्व छोड़ा















