ख़बर देश
Ayodhya: कुछ भी शास्त्रों के विपरीत नहीं हो रहा, शंकराचार्यों के विरोध पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का बयान

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में चारों मठों के शंकराचार्य शामिल नहीं होंगे। इसको लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल मोदी सरकार और भाजपा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शास्त्र सम्मत नहीं है, इसलिए शंकराचार्य इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। अब इस मामले में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘राम मंदिर के उद्धाटन में कुछ भी शास्त्रों के विपरीत नहीं हो रहा है. सब कुछ शास्त्रों को अनुकूल है।’ हालांकि सत्येंद्र दास ने शंकराचार्यों के न आने को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘उनके जो विचार है वो उनके विचार हैं, हम उनका विरोध नहीं करते हैं. वो शंकराचार्य हैं।’
https://twitter.com/ANI/status/1746048720318435620
सत्येंद्र दास ने कांग्रेस को घेरा
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पूरे मामले में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा, कि ‘कांग्रेस तो बीस वकील खड़ा करके रोकती थी कि राम मंदिर का आदेश ही कोर्ट की तरफ से न हो। वो चाहते तो शुरू में ही जब ये देश स्वतंत्र हुआ तभी रामजन्मभूमि स्वतंत्र हो जाती और ये भी समाधान हो जाता, लेकिन उन्होंने कभी प्रयास नहीं किया अब आरोप लगाते रहे। लेकिन जिस तरह कार्य चल रहा है वो उसी तरह से संपन्न होगा।
पुरी के शंकराचार्य ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा-यह बात गलत है राम मंदिर को लेकर शंकराचार्यों में मतभेद है। उन्होंने कहा-‘ श्री राम जी यथास्थान प्रतिष्ठित हों..यह आवश्याक है.. लेकिन शास्त्र सम्मत विधान का पालन करके ही उनकी प्रतिष्ठा हो यह भी आवश्यक है, प्रतिमा, विग्रह या मूर्ति में विधिवत भगवत तेज का सन्निवेश होता है। विधिवत पूजा प्रतिष्ठा नहीं होने पर डाकिन, शाकिनि, भूत-प्रेत चारों दिशाओं में छिन्न भिन्न मचा देते हैं। इसलिए शास्त्र सम्मत विधा से ही प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए। इतनी सी बात है। इसलिए शंकराचार्यों में किसी तरह के मतभेद का सवाल नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1746123419685724666
योग गुरु रामदेव बोले- सभी शंकराचार्य नहीं कर रहे विरोध
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में चारों शंकराचार्यों के न पहुंचने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव का भी बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रामदेव ने कहा “हो सकता है उनके अलग-अलग मत हों लेकिन ये सच नहीं है कि चारों शंकराचार्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। कुछ शंकराचार्य जा रहे हैं और कुछ नहीं जा रहे हैं।”
https://twitter.com/PTI_News/status/1746077279665434701?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1746077279665434701%7Ctwgr%5Ec48ce087d310eccb53bd3566c80a7ddb5b0fe094%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fram-mandir-inauguration-controversy-baba-ramdev-said-some-shankaracharyas-will-attend-ram-temple-event-2584624
ख़बर देश
Udhampur Encounter: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, टॉप कमांडर अबू माविया मारा गया; किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे। सेना ने इलाके को घेरकर गुफा पर ग्रेनेड से हमला किया। एनकाउंटर का वीडियो भी सामने आया है। ऑपरेशन के बाद एक आतंकी का शव गुफा के बाहर मिला, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर काफी गहराई में पाया गया।
मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी शामिल है, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था। मुठभेड़ की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई थी। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से M4 कार्बाइन, AK-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। उधर, किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में बुधवार शाम को भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।
उधमपुर और किश्तवाड़ दोनों जिलों में ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ अब भी जारी है। यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था। पिछले 15 दिनों में इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ चार बार मुठभेड़ हो चुकी है।
18 जनवरी को हुए पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई थी। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किए हुए हैं।
ख़बर देश
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, ट्रम्प ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया, मोदी बोले– 1.4 अरब भारतीयों की ओर से धन्यवाद

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, उस पर सोमवार को मुहर लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया। सोमवार सुबह ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की जानकारी साझा की।
ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा। ट्रम्प के मुताबिक, ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे।
अगस्त में लगने वाली पेनल्टी भी हटेगी
ट्रम्प ने अप्रैल 2025 में भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर अगस्त में अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अब भारत पर सिर्फ 18% टैरिफ ही लगेगा। रूस से तेल खरीद को लेकर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटा ली जाएगी।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
ट्रम्प ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा खरीद और ट्रेड डील पर चर्चा की। ट्रम्प के मुताबिक, मोदी की दोस्ती और अनुरोध पर दोनों देशों के बीच तुरंत ट्रेड डील पर सहमति बनी।
मोदी बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प से बात कर उन्हें खुशी हुई। मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने के फैसले के लिए उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से ट्रम्प का आभार जताया। मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ आते हैं, तो इससे लोगों को फायदा होता है और सहयोग के नए अवसर बनते हैं।
भारत अब कम टैरिफ वाले देशों में शामिल
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में ट्रेड डील की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दस्तावेजों पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर होंगे, लेकिन समझौता लगभग तय है। राजदूत गोर के मुताबिक, पहले भारत पर ज्यादा टैरिफ लगता था, लेकिन अब भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जिन पर अमेरिका कम टैरिफ लगाता है। उन्होंने इसे मोदी-ट्रम्प की मजबूत दोस्ती का नतीजा बताया।
ख़बर देश
Trump-Modi: PM मोदी से डोनाल्ड ट्रम्प की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों और वैश्विक हालात पर चर्चा की अटकलें

Trump-Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा की है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक राजनीतिक हालात और दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंध और सुरक्षा सहयोग जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं और वैश्विक राजनीति में तेज बदलाव देखे जा रहे हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसी दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो साझा की, जबकि दूसरी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई दी। इन पोस्ट्स के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को अहम माना जा रहा है।
ख़बर देश
Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब जस का तस, डिफेंस बजट 15% बढ़ा; 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक AIIMS का ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। 85 मिनट के बजट भाषण में आम करदाताओं के लिए कोई बड़ा सीधा ऐलान नहीं किया गया, लेकिन टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने, डिफेंस सेक्टर, हेल्थ, रेलवे और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस साफ नजर आया।
बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च कर दी गई है। नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स फॉर्म को सरल बनाने का दावा किया गया है।
लोकसभा चुनावी साल के बावजूद बजट में कोई सीधा चुनावी वादा नहीं दिखा। वित्त मंत्री इस दौरान कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं, लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी जैसे चुनावी राज्यों को लेकर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई।
डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में सरकार ने सुरक्षा और जियो-पॉलिटिक्स पर खास जोर दिया। डिफेंस बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है। हथियारों की खरीद और आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे, जो पिछले साल के मुकाबले 22% ज्यादा है।
हेल्थ और आयुर्वेद पर जोर
कैंसर की 17 दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क हटा दिया गया है, जिससे इलाज सस्ता होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोलने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब बनाने की घोषणा की गई है।
रेल, शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं
बजट में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स, करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी, रेयर अर्थ मिनरल्स, खेती-किसानी, हैंडलूम और पर्यटन सेक्टर को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है।
ख़बर देश
Maharashtra: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे शरद पवार

Mumbai: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल देखा गया जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह मुंबई के लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण के दौरान माहौल बेहद भावुक था और बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से पूरा सभागार गूंजता रहा।
सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया। यह पद पहले अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था और पार्टी ने सुनेत्रा पवार को उसी जिम्मेदारी के लिए चुना। इससे पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए कार्य करेंगी और दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेंगी।
ख़बर देश5 hours agoUdhampur Encounter: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, टॉप कमांडर अबू माविया मारा गया; किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी
ख़बर छत्तीसगढ़12 hours agoCG Cabinet: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पायलट ट्रेनिंग संस्थान, स्टार्टअप नीति और क्लाउड फर्स्ट पॉलिसी को मंजूरी
ख़बर उत्तरप्रदेश16 hours agoVaranasi Encounter: 10 हत्याओं का आरोपी बनारसी यादव ढेर, 50 करोड़ की जमीन के लिए कॉलोनाइजर की करवाई थी हत्या
खेल खिलाड़ी4 hours agoU-19 WC: भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 311 रन का सबसे बड़ा रन चेज















